• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस नाम से आएगी रेनो की नई कूपे एसयूवी

    जीप कंपास को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 23, 2018 11:59 ist
    info icon
    published onAug 23, 2018 11:59 IST
    last updated onAug 23, 2018 11:59 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Arkana

    रेनो ने अपनी जल्द लॉन्च होने वाली कूपे एसयूवी के नाम से पर्दा उठाया है। कंपनी के मुताबिक इस कूपे एसयूवी को अर्काना नाम दिया गया है। अर्काना नाम लैटिक शब्द आर्कनम से लिया गया है, इसक मतलब है रहस्य। रेनो अर्काना को 29 अगस्त को आयोजित मॉस्को मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    Renault Arkana

    रेनो ने जुलाई में अर्काना के आगे वाले हिस्से की तस्वीर जारी थी, कुछ समय बाद इसके पीछे वाले हिस्से की तस्वीर भी सामने आई थी। तस्वीरों पर गौर करें तो यह रेनो कैप्चर का कूपे वर्जन प्रतीत होता है। इस में स्वूपिंग रूफलाइन दी गई है। अर्काना को रेनो के ड्यूल-प्लेटफार्म स्ट्रैटजी पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर रेनो कैप्चर भी बनी है। रेनो कैप्चर भारत, रूस और यूरोप समेत कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    कंपनी के अनुसार अर्काना को सबसे पहले रूस, चीन, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में पेश किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 2019 में लॉन्च होगी। रेनो कारों की रेंज में इसे कैप्चर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला जीप कंपास से होगा। रेनो अर्काना को भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। चर्चाएं हैं कि कंपनी आने वाले समय में इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

    यह भी पढें : जीप कंपास को टक्कर देगी मित्सुबिशी की ये शानदार कार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है