• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इंस्टाग्राम पोल के जरिए पूछा क्या होगी एमजी कॉमेट की कीमत, जानिए कैसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

    एमजी कॉमेट ईवी को भारत में 26 अप्रैल के दिन लॉन्च किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 24, 2023 11:31 ist
    info icon
    published onApr 24, 2023 11:31 IST
    last updated onApr 24, 2023 11:31 IST
    252 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    एमजी कॉमेट ईवी पर्दा उठने से पहले और उसके बाद भी काफी चर्चाओ में है। इसके डिजाइन और फीचर्स के बारे में बहुत बातें की जा रही है और इसकी कीमत को लेकर भी अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में हमनें हमारे इंस्टाग्राम पेज पर इसकी कीमत का अनुमान लगाने के लिए एक पोल शुरू किया जिसके बाद हमें काफी दिलचस्प नतीजे देखने को मिले। 

    नतीजे 

    हमारे पोल का सवाल काफी साधारण सा था और वो ये कि ‘एमजी कॉमेट ईवी की कीमत कितनी होनी चाहिए?‘ और इसके लिए हमनें तीन ऑप्शंस रखे जो आप लीड इमेज में देख सकते हैं। 

    यह भी पढ़ेंः एमजी कॉमेट ईवी में मिलेंगे ये कलर ऑप्शन, जल्द होगी लान्च

    MG Comet EV Instagram poll result

    हमें मिले कुल रिस्पॉन्स में से 60 प्रतिशत फॉलोअर्स ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 5 लाख से 8 लाख रुपये के बीच रखी जाएगी। वहीं 25 प्रतिशत फॉलोअर्स का मानना था कि इसकी कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसके अलावा 15 प्रतिशत फॉलोअर्स का मानना था कि एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कुल मिलाकर हमारा भी यही मानना है इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। 

    कॉमेट ईवी में क्या कुछ है अलग सी बात?

    MG Comet EV

    भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट साल दर साल बड़ा होता जा रहा है और एमजी मोटर्स ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार के तौर पर कॉमेट ईवी के जरिए कुछ अलग सा करने की कोशिश की है। ये एक 2 डोर सब 3 मीटर इलेक्ट्रिक हैचबैक है जिसमें बड़ा सा क्वार्टर ग्लास पैनल्स और फ्रंट और रियर में लाइटिंग स्ट्रिप दी गई है। 

    MG Comet EV Interior

    इसके अलावा इसमें 10.25 इंच की डिजिटल डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। एमजी इसमें ड्युअल एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रिवर्सिंग कैमरा जैसे फीचर्स भी देगी। 

    इसके बैट्री पैक और सर्टिफाइड रेंज और चार्जिंग में लगने वाले समय के बारे में जानने के लिए लीक हुई ये जानकारी देखें। 

    यह भी पढ़ेंः एमजी कॉमेट ईवी : तस्वीरों के जरिए डालिए इस छोटी इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर पर एक नजर

    कब होगी लॉन्च?

    MG Comet EV rear

    इस छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक का मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 और टाटा टियागो ईवी से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    ashutosh raina
    Apr 24, 2023, 12:11:38 AM

    No value for the month

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है