• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ओपिनियन: क्या महिंद्रा थार से ज्यादा अच्छी है मारुति जिम्नी की रोड प्रजेंस?

    सुजुकी जिम्नी एक ऑफ रोडर कार है जिसका काफी लंबे समय से भारत में इंतजार किया जा रहा है। दूसरी तरफ देश में अफोर्डेबल ऑफ रोडर के तौर पर एकमात्र कार महिंद्रा थार उपलब्ध है जिसकी ऑफ रोडिंग क्षमताएं काफी दमदार है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 01, 2021 18:09 ist
    info icon
    published onJul 01, 2021 18:09 IST
    last updated onJul 01, 2021 18:09 IST
    549 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में एक और अफोर्डेबल कार के तौर पर मारुति जिम्नी की एंट्री होने वाली है। हालांकि यहां इसकी उपर दी गई तस्वीर में दिखाई दे रहा 3 डोर वर्जन है जबकि भारत में इसका 5 डोर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों में केवल व्हीलबेस साइज का ही फर्क होगा जबकि चौड़ाई और उंचाई के मोर्चे पर ये कारें एक जैसी ही होंगी।

    इसका और भी अच्छा उदाहरण है जीप रैंगलर जो कि 3 डोर और 5 डोर वर्जन में उपलब्ध है। मगर इन दोनों वर्जन की लंबाई और व्हीलबेस में काफी फर्क है। काफी बार जिम्नी के लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है जिसकी चौड़ाई और उंचाई 3 डोर वर्जन जैसी ही नजर आई थी।

    यह भी पढ़ें: मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर के बारे में वो 5 प्रमुख बातें जो अब तक सामने आ चुकी हैं

    इस कंपेरिजन में महिंद्रा थार के पुराने जनरेशन मॉडल की रोड प्रजेंस नई जिम्नी को कई मायनों में मात दे रही है जो इससे ज्यादा उंची और चौड़ी कार है। वहीं नई थार तो अपने पुराने मॉडल के मुकाबले और भी चौड़ी है।

    यह भी पढ़ें: महिंद्रा लॉन्च करेगी थार एसयूवी का एक ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वर्जन,जानिए कब तक होगा लॉन्च

    हमनें नई थार को इसके पुराने मॉडल के साथ खड़ा करके भी देखा है जिससे आपको जिम्नी की रोड प्रजेंस का और भी अच्छे से अंदाजा हो जाएगा। अब उपर दी गई फोटो को ही देख लें तो आपको समझ आ जाएगा कि नई था अपने पुराने जनरेशन मॉडल से ज्यादा चौड़ी कार है। ऐसे में जिम्नी के कंपेरिजन में नई थार की रोड प्रजेंस ज्यादा अच्छी नजर आएगी।

    माप

    पुरानी थार

    नई थार

    लंबाई

    3920मिलीमीटर

    3985मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1726मिलीमीटर

    1855मिलीमीटर

    उंचाई

    1930मिलीमीटर

    1896मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2430मिलीमीटर

    2450मिलीमीटर

    महिंद्रा थार के नए मॉडल की इसके पुराने मॉडल से उंचाई थोड़ी कम है। मगर ये भारत में लॉन्च की जाने वाली जिम्नी से उंची ही साबित होगी क्योंकि 3 डोर जिम्नी के मुकाबले नई थार 120 मिलीमीटर ज्यादा उंची है। इसे समझने के लिए आप नीचे जिम्नी और थार के डायमेंशन के बीच दिए गए कंपेरिजन को देखें।.

    डायमेंशन

    महिंद्रा थार

    सुजुकी जिम्नी 3 डोर

    लंबाई

    3985मिलीमीटर

    3480मिलीमीटर/3645मिलीमीटर (स्पेयर व्हील समेत)

    चौड़ाई

    1855मिलीमीटर

    1645मिलीमीटर

    उंचाई

    1844मिलीमीटर (हार्ड टॉप)/1896मिलीमीटर (कन्वर्टिबल टॉप)

    1720मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2450मिलीमीटर

    2250मिलीमीटर

    कर्ब वेट

    1700 किलोग्राम

    1135 किलोग्राम

    ग्राउंड क्लीयरेंस

    226मिलीमीटर

    210मिलीमीटर

    भारत में 5 डोर जिम्नी को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में जिम्नी के स्पेसिफिकेशन की जानकारी से जुड़ा एक डॉक्यूमेंट लीक भी हुआ था जिसे आप दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। नई थार और जिम्नी के बीच के फर्क को लेकर आपकी क्या है राय?हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ravi soni
    Feb 22, 2022, 10:52:03 PM

    Lunch date

    जवाब
    Write a Reply
    2
    C
    cardekho helpdesk
    Feb 23, 2022, 11:33:24 AM

    As of now, the brand has not revealed the launch date of Maruti Jimny. We would suggest you wait for the official announcement.

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है