• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये निसान किक्स से, भारत में भी होनी है लॉन्च

    निसान किक्स को भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On अगस्त 03, 2017 14:14 ist
    info icon
    published onAug 03, 2017 14:14 IST
    last updated onAug 03, 2017 14:14 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    Nissan Kicks

    निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स चीन में लॉन्च हो गई है, भारतीय बाजार को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, कयास लगाए जा रहे हैं भारत में इसे अगले साल उतारा जाएगा। यहां इसे निसान कारों की रेंज में टेरानो के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। भारतीय कार बाजार में यह निसान के गठबंधन वाली रेनो की कैप्चर एसयूवी को टक्कर देगी, कैप्चर एसयूवी को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

    Nissan Kicks

    चीन में लॉन्च हुई निसान किक्स में 1.5 लीटर (एचआर15) इंजन लगा है, जो 124 पीएस की पावर और 147 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन निसान के एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़ा है। ब्राजील मॉडल की तुलना में इस में कुछ अतिरिक्त फीचर जोड़े गए हैं, इन में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम शामिल हैं।

    Nissan Kicks

    भारतीय बाजार की बात करें तो यहां के हिसाब से किक्स का चीनी मॉडल एकदम फिट है, यह टेरानो/डस्टर से ज्यादा प्रीमियम भी है। रेनो ने हाल ही में डस्टर में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन जोड़ा है, यही इंजन ब्राजील में उपलब्ध किक्स एसयूवी में भी दिया गया है। इसकी पावर 106 पीएस और टॉर्क 142 एनएम का है। इस में मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। आने वाले समय में निसान टेरानो में भी यह इंजन दिया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली रेनो कैप्चर और किक्स में 124 पीएस की पावर वाला इंजन आ सकता है। इनके डीज़ल वेरिएंट में डस्टर और टेरानो वाला 1.5 लीटर का इंजन 110 पीएस की पावर के साथ आ सकता है।

    Nissan Kicks

    यह भी पढें : लैटिन क्रैश टेस्ट में रेनो कैप्चर को मिले 4-स्टार

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है