• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी में आएगा इस शानदार फॉक्सवेगन कार का नया अवतार

    लग्ज़री सेडान सेगमेंट में अच्छी मांग को देखते हुए अब फॉक्सवेगन लग्ज़री सेडान पसात का नया अवतार लाने वाली है। इसे हाल ही टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है।

    अलशार
    अलशार
    Published On अक्टूबर 17, 2016 19:37 ist
    info icon
    published onOct 17, 2016 17:21 IST
    last updated onOct 17, 2016 19:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन पसात वैसे तो लंबे वक्त से भारत में मौजूद है लेकिन वक्त के साथ यह पुरानी पड़ गई है। लग्ज़री सेडान सेगमेंट में अच्छी मांग को देखते हुए अब कंपनी इसका नया अवतार लाने वाली है। इसे हाल ही टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। नई पसात को जनवरी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है।

    इस साल फरवरी में आयोजित हुए दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान फॉक्सवेगन ने पसात के जीटीई हाइब्रिड अवतार को पेश किया था। पसात को भारत में साल 2007 में उतारा गया था। यहां इसे कभी भी अपडेट नहीं किया गया। इसकी कम बिक्री की यही एक बड़ी वजह रही है। हालांकि अब टोयोटा कैमरी और स्कोडा सुपर्ब के आने के बाद से कंपनी के लिए इसे अपडेट करना बेहद जरूरी हो गया था। इनके अलावा होंडा की नई अकॉर्ड हाइब्रिड भी जल्द ही लॉन्च होने वाली है।

    नई पसात मौजूदा मॉडल की तुलना में एकदम अलग होगी। इसे फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। नई डिजायन थीम पर बनी पसात में आगे की तरफ स्पोर्टी बंपर और एलईडी फॉग लैंप्स मिलेंगे। कार के पिछले हिस्से को भी नया लुक दिया गया है। पीछे की तरफ पेंटोगोनल एलईडी लैंप्स और बड़ा बंपर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह पसात का आठवां अवतार होगा। इसे शुरु में केवल हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाला डीज़ल इंजन दिया जाएगा। यह 1,968 सीसी का टीडीआई 4-सिलेंडर इंजन होगा। इस की पावर 170 पीएस और टॉर्क 320 एनएम होगा। इस में 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आएगा।

    was this article helpful ?

    अलशार
    <p>Alshaar is a fun-loving, bike-riding travel enthusiast. He's our go-to man for feature stories. When he's not writing, he would either be immersed in his books or glued to a TV, watching sports. Twitter: @alshaark</p>और देखें

    फॉक्सवेगन पसाट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है