• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ने किया नई वारंटी स्कीम का एलान, सभी कारों पर मिलेगी 4 साल की स्टैण्डर्ड वारंटी

    इस स्कीम की सहायता से कारों की सर्विस कॉस्ट में 24 % से 44 % तक की कमी आएगी

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 08, 2019 19:58 ist
    info icon
    published onJan 08, 2019 19:53 IST
    last updated onJan 08, 2019 19:58 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Passat

    फॉक्सवेगन में ओनरशिप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के उद्देश्य से अपनी सभी कारों पर 4 साल/1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी स्टैण्डर्ड दिए जाने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ 4 साल तक मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस भी दिया जाएगा। अब तक फॉक्सवेगन अपनी कारों पर 2 साल/अनलिमिटेड किमी की वारंटी, फ्री रोड साइड असिस्टेंस के साथ दे रही थी। यह ऑफर 1 जनवरी 2019 से बिकी सभी कारों पर लागू होगा। 

    Volkswagen Tiguan

    यही नहीं, कंपनी ने फ्री सर्विस की संख्या को भी बढ़ा दिया है। जहां पहले 7,500 किमी/6 महीने तक वैध एक फ्री सर्विस मिलती थी, अब कंपनी ने इसे तीन फ्री सर्विस तक बढ़ा दिया हैं। यह तीन फ्री सर्विस 15,000 किमी/1 साल तक मान्य होगी। 

    यहां हमने पुरानी और नई वारंटी स्कीम के बीच तुलना की है: -

     

    31 दिसंबर 2018 तक

    01 जनवरी 2019 से

    स्टैंडर्ड वारंटी 

    2 साल/अनलिमिटेड किमी

    4 साल/1 लाख किमी

    रोड साइड असिस्टेंस

    2 साल 

    4 साल 

    फ्री सर्विस 

    एक फ्री सर्विस (7,500 किमी/6 महीने तक मान्य)

    3 फ्री सर्विस (1 साल या 15,000 किमी तक मान्य)

    फॉक्सवेगन के अनुसार । हालांकि सर्विस कॉस्ट में यह कमी मॉडल के आधार पर भिन्न-भिन्न होगी। 

    बता दें, फॉक्सवेगन के सिवा स्कोडा भी अपनी कारों पर 4 साल/1 लाख किमी की वारंटी देती है। इनके सिवा अन्य कोई कंपनी अपनी कारों पर चार साल की स्टैण्डर्ड वारंटी नहीं देती हैं। हुंडई और होंडा अपनी कारों पर 3 साल/अनलिमिटेड किमी की स्टैण्डर्ड वारंटी देती हैं, वहीं मारूति की कारों पर 2 साल/40,000 किमी की स्टैण्डर्ड वारंटी मिलती है।

    Volkswagen Vento

    वर्तमान में, भारतीय कार बाजार में फॉक्सवेगन की कुल पांच कारें उपलब्ध हैं। इनमें पोलोएमियोवेंटोटिग्वॉन और पसाट शामिल हैं। इन कारों की कीमतें 5.55 लाख रुपए से शुरू होती हैं और 32.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) तक जाती हैं।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है