• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द भारत आ सकती है सुज़ुकी की जिम्नी

    लंबे वक्त से भारत में सुज़ुकी के फैंस, तीन दरवाजों वाली ऑफरोडर जिम्नी का इंतजार कर रहे हैं। जिम्नी दरअसल मारूति जिप्सी का ही नेक्सट जनरेशन अवतार है। उम्मीद है जल्द ही जिम्नी भारत में भी बिक्री के लिए उपल्बध होगी।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On जुलाई 25, 2016 19:15 ist
    info icon
    published onJul 25, 2016 19:15 IST
    last updated onJul 25, 2016 19:15 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    लंबे वक्त से भारत में सुज़ुकी के फैंस, तीन दरवाजों वाली ऑफरोडर जिम्नी का इंतजार कर रहे हैं। जिम्नी दरअसल मारूति जिप्सी का ही नेक्सट जनरेशन अवतार है। खबरें हैं कि इस छोटी ऑफरोडर को भारत में बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है। यहां से इसे यूरोप, इंडोनेशिया और ब्राज़ील में बेचा जाएगा। उम्मीद है कि बाद में जिम्नी भारत में भी बिक्री के लिए उपल्बध होगी।

    चौथी पीढ़ी की जिम्नी को बलेनो और इग्निस के प्लेटफॉर्म पर बनाए जाने की उम्मीद है। इसका प्रोडक्शन अगले साल से गुजरात प्लांट में शुरू हो सकता है।

    भारत की बात करें तो संभावना है कि यहां जिम्नी को थोड़े ज्यादा व्हीलबेस और फोर डोर वर्जन में छोटी एसयूवी के तौर पर उतारा जा सकता है। यहां तीन दरवाजों वाली कारों का ट्रेंड फिलहाल बहुत पॉपुलर नहीं है। इसे समुराई नाम भी दिया जा सकता है।

    पावर प्लांट की बात करें तो इसे सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जाएगा। यह इंजन 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन हो सकता है। जल्द ही यही इंजन बलेनो के आर एस वर्जन और इग्निस में आएगा।

    देखने में जिम्नी मौजूदा मारूति जिप्सी से काफी मिलती-जुलती है। हालांकि वक्त के साथ दोनों का ही डिजायन पुराना पड़ने लगा है ऐसे में उम्मीद है कि यह नए अवतार में आ सकती है, ताकि भारत में यह मुकाबले में टिक सके।

    सोर्स : कारएंडबाइक डाॅट काॅम

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है