• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई स्कोडा सुपर्ब और कोडिएक का टीजर हुआ जारी, 4 नई इलेक्ट्रिक कार की जानकारी भी आई सामने

    स्कोडा ने अपने फ्यूचर प्लान में अलग अलग शेप और साइज की 6 नई इलेक्ट्रिक कारें उतारने का ऐलान किया है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 27, 2023 12:31 ist
    info icon
    published onApr 27, 2023 12:31 IST
    last updated onApr 27, 2023 12:31 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    New-gen Skoda Superb And Kodiaq Teased

    • स्कोडा ने पहली बार दिखाई न्यू जनरेशन सुपर्ब और कोडिएक की झलक 
    • 2023 की दूसरी छमाही तक हो सकता है इनका ऑफिशियल डेब्यू 
    • 2024 तक पूरी तरह से इंपोर्ट होकर भारत आ सकते हैं ये दोनों मॉडल्स
    • इसके अलावा कंपनी ने अलग अलग सेगमेंट के 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल्स से भी उठाया है पर्दा 
    • 2026 तक लॉन्च होंगी ये सभी इलेक्ट्रिक कारें, सबसे पहले कारोक के रिप्लेसमेंट में उतारी जाएगी पहली कार

    हाल ही में भारत में स्कोडा सुपर्ब को बंद किया गया है। अब कंपनी ने इसके अपकमिंग जनरेशन मॉडल और कोडिएक के न्यू जनरेशन मॉडल का टीजर जारी किया है और साथ ही 4 नई प्योर इलेक्ट्रिक कारें भी लॉन्च करने का कंफर्मेशन दिया है जिनका डेब्यू 2026 तक होगा। 

    नई सुपर्ब और कोडिएक 

    New-gen Skoda Superb

    इस टीजर के जरिए स्कोडा के इन दोनों फ्लैगशिप मॉडल में हुए अपडेट्स के बारे में ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है। दोनों मॉडल्स में स्लीक एलईडी हेडलाइट्स और स्लीक एक्सटीरियर एलईडी टेललैंप्स नजर आ रहे हैं। कंपनी ने इन दोनों कारों में दिए जाने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस की भी जानकारी शेयर की है। स्कोडा इनके पेट्रोल, डीजल, माइल्ड और प्लग इन हाइब्रिड वर्जन पेश करेगी। 

    New-gen Skoda Kodiaq

    स्कोडा ने जानकारी दी है कि इन दोनों कारों में सबसे बड़े बदलाव इनके इंटीरियर में नजर आएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है इनका केबिन ज्यादा प्रीमियम होगा, जिनमें ज्यादा फीचर्स और टेक्नोलॉजी पेश की जाएंगी। 

    इन दोनों कारों के ये न्यू जनरेशन मॉडल्स भारत में 2024 तक लॉन्च किए जा सकते हैं। इनके साथ साथ स्कोडा ऑक्टाविया फेसलिफ्ट को भी उतारा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ेंः स्कोडा स्लाविया और कुशाक के नए स्पेशल एडिशन हुए लॉन्च

    ये 4 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भी किए जाएंगे पेश

    Skoda's Upcoming Models

    दूसरे कारमेकर्स की तरह जो अपने इलेक्ट्रिक कार लाइनअप को बढ़ा रहे हैं, उन्ही की तरह इनमें से 4 एकदम ब्रांड न्यू ईवी होंगी जबकि बाकि दो एन्याक और एन्याक कूपे के अपडेटेड मॉडल होंगे। स्कोडा नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां किस टाइप की होगी ये आप जानेंगे आगेः

    • ‘‘स्मॉल” 2025- एमक्यूबी एओ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और इसकी लंबाई 4.2 मीटर होगी, वहीं ये स्कोडा की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होगी
    • ‘‘कॉम्पैक्ट‘“ 2024- कारोक के रिप्लेसमेंट में लाया जाएगा इसे, नाम दिया गया है एलरॉक
    • ‘‘कॉम्बी‘“ 2026- ऑक्टाविया के साइज की इलेक्ट्रिक सेडान होगी ये
    • ‘‘स्पेस‘“ 2026-  सीटर विजन एस एसयूवी कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगा ये 

    2025 में स्कोडा एन्याक लाइनअप से पूरी दुनिया के सामने पर्दा उठाएगी। 

    Skoda's Roadmap

    सबसे पहले सुपर्ब और कोडिएक के नेक्सट जनरेशन मॉडल सामने आएंगे और इसके बाद ही आने वाले सालों तक कंपनी के नए इलेक्ट्रिक व्हीकल्स उतारे जाएंगे। मौजूदा एन्याक आईवी को भारतीय बाजार में एक प्रीमियम इंपोर्टेड इलेक्ट्रिक कार के तौर पर जल्द उतारा जा सकता है, जिसका मुकाबला हुंडई आयोनिक 5 और किया ईवी6 से रहेगा। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा एन्याक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा एन्याक

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है