• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा विजन 7एस कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, नए लोगो का भी हुआ खुलासा

    स्कोडा ने विजन 7एस कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए अपने नए लोगो की झलक भी दिखा दी है। विजन 7एस कॉन्सेप्ट को देखकर हम समझ सकते हैं कि कंपनी की भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों का डिजाइन कैसा होने वाला है।

    सोनू
    सोनू
    modified on अगस्त 31, 2022 17:53 ist
    info icon
    published onAug 31, 2022 17:51 IST
    last updated onAug 31, 2022 17:53 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Vision 7S

    स्कोडा ने विजन 7एस कॉन्सेप्ट से पर्दा उठा दिया है। इसी के साथ कंपनी ने इलेक्ट्रिक कारों के लिए अपने नए लोगो की झलक भी दिखा दी है। विजन 7एस कॉन्सेप्ट को देखकर हम समझ सकते हैं कि कंपनी की भविष्य में आने वाली इलेक्ट्रिक कारों का डिजाइन कैसा होने वाला है।

    क्या है स्कोडा के नए लोगो में खास?

    New Skoda logo

    स्कोडा ने अपने 3डी लोगो को 2डी डिजाइन में फ्लैट रखने का निर्णय लिया है। हालांकि इसमें अभी भी स्कोडा विंग्ड एरो दिया गया है जिससे तुरंत पहचान में आ जाएगा कि ये स्कोडा का लोगो है। सबसे बड़ा बदलाव स्कोडा नाम के फोन्ट स्टाइल में हुआ है, इसमें अब एस नाम के ऊपर केरन ना देकर इसे पहले अक्षर के स्टाइल में ही इंटीग्रेट कर दिया गया है।

    नई डिजाइन थीम पर बेस्ड है ये कॉन्सेप्ट

    विजन 7एस कॉन्सेप्ट को स्कोडा की नई डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है जिसे ‘मॉडर्न सॉलिड’ नाम दिया गया है। इसके फ्रंट और रियर बंपर को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें किसी योद्धा के हेलमेट की तरह चिन प्रोटेक्शन दिए गए हैं। विजन 7एस में चारों तरफ क्लेडिंग एलिमेंट्स दिए गए हैं जो इसे रग्ड लुक दे रहे हैं। इसमें दी गई पतली टी शेप्ड हेडलाइटें और टेललाइटें इसे काफी मॉडर्न लुक दे रही हैं।

    Skoda Vision 7S Front

    इलेक्ट्रिक कार में ग्रिल में जरूरत नहीं होती है, ऐसे में स्कोडा ने अपनी आईकॉनिक डिजाइन थीम को बरकरार रखने के लिए नया फॉर्मूला अपनाया है। इसमें कंपनी ने आगे की तरफ एक ब्लैक एलिमेंट का इस्तेमाल किया है जिसे टेक डेक नाम दिया गया है, इसमें ऑनबोर्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम के लिए कई सेंसर्स दिए गए हैं। विजन 7एस का साइड प्रोफाइल सिंपल है, हालांकि इसके पिलर्स और रूफलाइन इसे साइड से शार्प लुक दे रही है। कार को स्पोर्टी फील देने के लिए कंपनी ने इसके बोनट पर शार्प क्रीज लाइनें और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर दिया है। दूसरे फ्यूचर ईवी कॉन्सेप्ट की तरह इसमें भी ओआरवीएम में कैमरा फिट किए गए हैं।

    Skoda Vision 7S Rear

    विजन 7एस इंटीरियर

    विजन 7एस का इंटीरियर काफी साफ-सुथरा है और इसमें अच्छे मैटेरियल का इस्तेमाल हुआ है। इसका इंटीरियर नई डिजाइन थीम पर बेस्ड है। इसमें थ्री रो दी गई हैं। इसका डैशबोर्ड ड्राइवर की सीटिंग पोजिशन से दूर है जिससे इसमें ड्राइवर और को ड्राइवर को अच्छा स्पेस मिलता है। इसमें सेंटर में 14.6 इंच रोटेटिंग टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो इंफोटेनमेंट और व्हीकल मैनेजमेंट सिस्टम के लिए है। चुंकि ये एक कॉन्सेप्ट कार है, ऐसे में विजन 7एस को स्पोर्टी दिखाने के लिए ओबलोंग/रेक्टांगुलर स्टीयरिंग व्हील और पतला 8.8 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें एसी वेंट्स को अलग से ना देकर पूरे डैशबोर्ड में पोजिशन कर दिया गया है जिससे ठंडी और गर्म हवा कार के केबिन में आ सकती है।

    Skoda Vision 7S Interior

    इस कॉन्सेप्ट एसयूवी में फ्लोटिंग सेंट्रल कंसोल दिया गया है जिसे ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट के बीच में पोजिशन किया गया है। आगे की तरफ इसमें कई टच कंट्रोल्स दिए गए हैं, हालांकि स्कोडा ने इसमें कई फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए हैं। इसके सेंट्रल कंसोल में जो चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है वो हैं इसके रोटरी डायल्स जो इंटीग्रेटेड डिस्प्ले से साथ दिए गए हैं। इसमें आउटर डायल्स ड्यूल-जोन क्लाइमेंट कंट्रोल को कंट्रोल करने के लिए है, जबकि सेंट्रल डायल्स इंफोटेनमेंट सिस्टम को नेविगेशन करने में मदद करता है। डायल्स के पीछे की तरफ टोगल स्विच भी दिए गए हैं जो अलग-अलग फंक्शन के लिए हैं। इन सब फिजिकल कंट्रोल्स के पीछे एक मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग डॉक दिया गया है जहां आप अपना फोन चार्ज कर सकते हैं।

    Skoda Vision 7S Interior

    विजन 7एस के नाम से ही पता चलता है कि ये एक 7 सीटर मॉडल है। स्कोडा ने इसमें मिडिल रो में कैप्टन सीट है जबकि थर्ड रो में दो फोल्डेबल दी गई है जहां पर बड़े बच्चे बैठ सकते हैं। इसमें सातवीं ‘सीट’ केवल बच्चे के लिए है जिसे दोनों फ्रंट सीट के बीच में फ्लोटिंग सेंटर कंसोल पर इंटीग्रेट किया गया है। इस सीट को मिडिल रो की ओर फेस करते हुए पोजिशन किया गया है और स्कोडा का कहना है कि इस चाइल्ड सीट को अधिकांश सेफ्टी मेजरमेंट को ध्यान में रखकर पोजिशन किया गया है। विजन 7एस के ये डिजाइन इनोवेटिव और इंटरेस्टिंग जरूर के लेकिन जल्द ही किसी कार के प्रोडक्शन मॉडल में ये चीजें मिलने की संभावनाएं नहीं की जा सकती है।

    Skoda Vision 7S Interior

    विजन 7एस टेक्निकल डीटेल

    स्कोडा ने इस थ्री-रो इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को फोक्सवैगन ग्रुप के एमईबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस प्लेटफार्म पर बनी कार में 89केडब्ल्यूएच कैपेसिटी की बैटरी फिट की जा सकती है। इसका मतलब ये हुआ कि इसकी डब्ल्यूएलटीपी रेंज 600 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। यह 200 किलोवॉट तक की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है, जिससे बैटरी को करीब 30 मिनट में 10 से 80 फीसदी चार्ज किया जा सकता है।

    Skoda Vision 7S

    7एस एक बड़ी एसयूवी है जिसकी लंबाई 5016 मिलीमीटर और व्हीलबेस 3075 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 242 मिलीमीटर और इसमें 22 इंच के व्हील लगे हैं। 

    कब होगी लॉन्च?

    विजन 7एस कॉन्सेप्ट प्रोडक्शन के लिए नहीं है, इससे ये अंदाजा लगा सकते हैं कि स्कोडा की अपकमिंग फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी कैसी होगी। स्कोडा ने इस कॉन्सेप्ट के साथ अपनी नई डिजाइन थीम को शोकेस किया है। हमारा मानना है कि कंपनी के प्रोडक्शन मॉडल में टेक डेक और नई लाइटिंग एलिमेंट्स जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। स्कोडा ने कंफर्म किया है कि वह 2026 तक तीन नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी जिनमें एक छोटी इलेक्ट्रिक कार, एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक 7 सीटर एसयूवी होगी।

    Skoda Vision 7S

    वर्तमान में स्कोडा के ग्लोबल पोर्टफोलियो में एक इलेक्ट्रिक कार एन्याक आईवी मौजूद है जो स्टैंडर्ड और कूपे फॉर्म में आती है। स्कोडा ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की दुनियाभर में 70,000 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी दे दी है और ग्लोबल सप्लाई शॉर्टेज के चलते इस पर अभी कस्टमर्स को वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। हमारा मानना है कि स्कोडा भारत में एन्याक आईवी को इंपोर्ट करके बेच सकती है।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है