• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई मारूति स्विफ्ट डिजायर टुअर

    डिजायर टुअर को 5000 रूपए में बुक किया जा सकता है

    अकस
    अकस
    Published On अप्रैल 18, 2017 19:19 ist
    info icon
    published onApr 18, 2017 19:19 IST
    last updated onApr 18, 2017 19:19 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    नई मारूति स्विफ्ट डिजायर टुअर की झलक कैमरे में कैद हुई है। कंपनी ने इसे डीलरशिप पर पहुंचाना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ डीलरशिप ने तो 5000 रूपए में इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। डिजायर टुअर का इस्तेमाल कैब/टैक्सी सेगमेंट में होता है, संभावना है कि इसे नई स्विफ्ट डिजायर के बाद लॉन्च किया जाएगा।

    नई डिजायर टुअर मौजूदा डिजायर के बेस वेरिएंट एलईडीआई पर बनी है। तस्वीरों से पता चलता है कि इसका केबिन ब्लैक और बेज़ कलर में है, इस में पावर विंडो और मल्टी-इंर्फोमेशन डिस्प्ले दी गई है। इस में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पार्किंग सेंसर और इंफोटेंमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है। नई डिजायर टुअर में बॉडी कलर वाले बम्पर और ब्लैक प्लास्टिक ग्रिल दी गई है।

    इस में मौजूदा स्विफ्ट डिजायर वाला 1.3 लीटर का डीडीआईएस डीज़ल इंजन मिलेगा, यह इंजन 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है। डिजायर टुअर में पेट्रोल इंजन का विकल्प नहीं मिलता है।

    बात करें नई स्विफ्ट डिजायर की तो इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। संभावना है कि नई स्विफ्ट डिजायर को इसी महीने के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। इसका अगला हिस्सा नई स्विफ्ट हैचबैक से मिलता-जुलता है। संभावना है कि इस में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी मिल सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है