• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कल लॉन्च होगी नई मारूति वैगन-आर

    हुंडई सैंट्रो, टाटा टियागो और डैटसन गो को देगी टक्कर

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 22, 2019 11:43 ist
    info icon
    published onJan 22, 2019 11:43 IST
    last updated onJan 22, 2019 11:43 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2019 Maruti Suzuki WagonR

    मारूति सुज़ुकी की नई वैगन-आर लॉन्चिंग के लिए तैयार है। भारत में इसे बुधवार यानी 23 जनवरी 2019 को लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 4 लाख रूपए से 6 लाख रूपए के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई सैंट्रो, डैटसन गो और टाटा टियागो से होगा।

    नई वैगन-आर को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, इग्निस और अर्टिगा भी बनी है। कद-काठी में यह पहले से बड़ी होगी।

      नई वैगन-आर पुरानी वैगन-आर स्टिंग्रे
    लंबाई 3655 एमएम 3599 एमएम 3636 एमएम
    चौड़ाई 1620 एमएम 1495 एमएम 1475 एमएम
    ऊंचाई 1675 एमएम 1700 एमएम 1670 एमएम
    व्हीलबेस 2435 एमएम 2400 एमएम 2400 एमएम

    नई वैगन-आर में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। इन में एक पुराने मॉडल वाला 1.0 लीटर 3-सिलेंडर इंजन होगा। दूसरा इससे पावरफुल 1.2 लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलेगा। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।

      वैगन-आर 1.0 लीटर वैगन-आर 1.2 लीटर
    इंजन 1.0 लीटर 1.2 लीटर
    सिलेंडर 3 4
    पावर 68 पीएस 83 पीएस
    टॉर्क 90 एनएम 113 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी/एएमटी 5-स्पीड एमटी/एएमटी

    नई वैगन-आर को पहले की तरह टॉल-बॉय डिजायन दिया गया है। यह तीन वेरिएंट एल, वी और जेड में आएगी। इस में ड्राइवर एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अर्ल्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर स्टैंडर्ड आएंगे। ऊपर वाले वेरिएंट में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग भी मिलेगा। नई वैगन-आर में 7.0 इंच स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। चर्चाएं हैं कि इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।

    यह भी पढें : मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेंगे ये नए बदलाव और फीचर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki WagonR 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है