• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेंगे ये नए बदलाव और फीचर, जानिए यहां

    बलेनो फेसलिफ्ट में सुजुकी का अपडेटेड स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा 

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 18, 2019 13:01 ist
    info icon
    published onJan 18, 2019 13:01 IST
    last updated onJan 18, 2019 13:01 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुजुकी जल्द ही बलेनो हैचबैक का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करेगी। कंपनी 27 जनवरी को नयी बलेनो की कीमतों की घोषणा कर सकती है। 2019 बलेनो में कई नए कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर देखने को मिलेंगे। ऐसे ही कुछ बदलावों की पुष्टि आज हम करने जा रहे है, जिनके बारे में आप यहां जानेंगे : -

    1. नए डिजाइन के अलॉय व्हील: बलेनो में मशीन कट अलॉय व्हील मिलेंगे, जिसे मारूति सुजुकी "प्रिसिजन-कट अलॉय व्हील" भी कहती है। अलॉय व्हील्स में ब्लैक-सिल्वर डुअल-टोन फिनिशिंग दी जाएगी। 

    2. अल्फा वेरिएंट में यूवी-कट ग्लास विंडो : मौजूदा बलेनो के ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में यूवी कट ग्लास विंडो मिलती हैं। लेकिन नए फेसलिफ्ट मॉडल के साथ ये सिर्फ अल्फा टॉप वेरिएंट में ही उपलब्ध होगी।

    Outgoing Baleno with UV-cut glass

    3. एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप: फेसलिफ्ट बलेनो में डेल्टा वेरिएंट से प्रोजेक्टर हेडलैंप की पेशकश की जाएगी। मौजूदा मॉडल में यह केवल टॉप वेरिएंट- अल्फा में ही मिलते हैं। 

    Headlamps of the outgoing model

    4. स्टैण्डर्ड पार्किंग सेंसर : बलेनो के फेसलिफ्ट वर्ज़न में पार्किंग सेंसर सुरक्षा फीचर को सभी वेरिएंट में स्टैण्डर्ड दिया जाएगा। बलेनो के मौजूदा मॉडल में ड्यूल एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, प्री-टेन्शनर और फाॅर्स लिमिटर के साथ सीटबेल्ट और ड्राइवर साइड सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर स्टैण्डर्ड मिलते हैं।  

    5. अल्फा वैरिएंट में 15 एलईडी डीआरएल, लोअर वेरिएंट में एलईडी लाइट गाइड: चूंकि प्रोजेक्टर हैडलैंप सिग्मा वेरिएंट को छोड़ बाकी सभी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे। ऐसे में कंपनी डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में एलईडी लाइट गाइड की भी पेशकश करेगी। वहीं, टॉप अल्फा वेरिएंट में 15 एलईडी यूनिट वाली डे-टाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) दी जाएगी, जो कि एलईडी लाइट गाइड की तुलना में ज्यादा चमकदार होगी। 

    2019 बलेनो के इंटीरियर में मिलेंगे यह फीचर और बदलाव: -

    6. ब्लैक-ब्लू सीट: अपडेटेड बलेनो के टॉप वेरिएंट की सीटों में ड्यूल-टोन ब्लैक-ब्लू फिनिश दी जाएगी। साथ ही, डोर पैड्स पर भी यह ड्यूल-टोन फिनिश दिया जा सकता है। 

    7. एसी कण्ट्रोल और एसी वेंट के आसपास डार्क सिल्वर/ग्रे कलर एक्सेंट : मौजूदा बलेनो के इंटीरियर में एसी कंट्रोल और डैशबोर्ड पर एसी वेंट के आसपास सिल्वर फिनिश मिलती है।नई बलेनो फेसलिफ्ट में इसे मौजूदा रंग से ज्यादा गहरा किया जा सकता है। 

    Existing Baleno: Notice silver finish around the auto AC controls

    8. केवल अल्फा वेरिएंट में लेदर-रैपड स्टीयरिंग व्हील: वर्तमान में बलेनो के ज़ेटा और अल्फा वेरिएंट में लेदर-रैपड स्टीयरिंग व्हील की सुविधा मिलती है। नए बलेनो के साथ इसे केवल अल्फा वेरिएंट तक सीमित किया जाएगा। 

    9. स्मार्टप्ले स्टूडियो: बलेनो फेसलिफ्ट में अपडेटेड स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो दोनों कनेक्टिविटी सुविधाओं से लेस होगा। 

    10. लोअर वेरिएंट में नई अर्टिगा की तरह 2-डीन म्यूजिक सिस्टम : 2019 बलेनो के डेल्टा वेरिएंट में नई अर्टिगा की तरह 2-डीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, इसमें इलेक्ट्रोस्टेटिक टच बटन भी मिलता है। 

    Ertiga's infotainment system with electrostatic touch buttons

    नई बलेनो के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह मौजूदा पॉवरट्रेन के साथ ही आएगी। हालांकि कार की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी जरूर की जा सकती है। बता दें, मौजूदा बलेनो की कीमत 5.42 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 8.53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती हैं। कंपनी ने अब तक इसकी लॉन्च डेट का खुलसा नहीं किया है।लेकिन देश के कुछ चुनिंदा डीलरशिप ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। डीलर्स के अनुसार कार की डिलीवरी फरवरी महीने में शुरू कर दी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें : मारूति बलेनो फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2019 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    suresh kumar
    Feb 17, 2021, 4:06:15 PM

    Good news for all baleno lovers

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है