• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    21 नवंबर को लॉन्च होगी नई मारूति सुज़ुकी अर्टिगा

    नई अर्टिगा में सियाज़ वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On नवंबर 05, 2018 12:20 ist
    info icon
    published onNov 05, 2018 12:20 IST
    last updated onNov 05, 2018 12:20 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    New Maruti Suzuki Ertiga To Be Launched On 21 November

    मारूति सुज़ुकी की नई अर्टिगा एमपीवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कंपनी ने घोषणा की है कि भारत में इसे 21 नवंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। कीमत के मामले में यह मौजूदा मॉडल से महंगी हो सकती है। मौजूदा अर्टिगा की कीमत 6.34 लाख रूपए से 10.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। नई अर्टिगा को मारूति सुज़ुकी एरीना डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा, जबकि मौजूदा अर्टिगा को नेक्सा आउटलेट पर बेचा जा रहा है।

    दूसरी जनरेशन की अर्टिगा में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। यही इंजन नई सियाज़ में भी लगा है। सियाज़ में यह इंजन 105 पीएस की पावर और 138 एनएम का टॉर्क देता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई अर्टिगा में भी यही पावर आउटपुट मिलेंगे।

    डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर इंजन मिलेगा। इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। गियरबॉक्स के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जा सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है