• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मारूति अर्टिगा में मिलेंगे ये काम के फीचर, 21 नवंबर को होगी लॉन्च

    मारूति ने नई अर्टिगा का वीडियो जारी किया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On नवंबर 16, 2018 15:25 ist
    info icon
    published onNov 16, 2018 15:25 IST
    last updated onNov 16, 2018 15:25 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Ertiga

    मारूति ने नई अर्टिगा एमपीवी का ऑफिशियल वीडियो जारी किया है। वीडियो में कार के केबिन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। नई अर्टिगा एमपीवी को 21 नवंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा।

    India-spec 2018 Ertiga

    नई अर्टिगा के केबिन का लेआउट काफी हद तक इंडोनेशियन मॉडल से मिलता-जुलता है। नई अर्टिगा के डैशबोर्ड पर इंफोटेंमेंट स्क्रीन और एसी वेंट को काफी अच्छे से फिट किया गया है। स्टीयरिंग पर नज़र दौड़ाएं तो यहां वुडन हाइलाइटर दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम बनाते हैं। ड्राइवर कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए स्टीयरिंग व्हील पर मल्टी-फंक्शन कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। डैशबोर्ड पर एक फॉक्स वुड पट्टी भी दी गई है, जो इसे दो भागों में बांटती है। हालांकि इस पर इस्तेमाल हुआ वुड कलर इंडोनेशियन मॉडल की तुलना में कम डार्क है।

    2018 Indonesia-spec Suzuki Ertiga

    भारत आने वाली अर्टिगा और इंडोनेशियन मॉडल की फीचर लिस्ट में बदलाव देखे जा सकते हैं। इंडोनेशियन मॉडल के मुकाबले भारतीय मॉडल में ज्यादा फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला मारूति का स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। कार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी अलग नज़र आता है। इस पर स्मार्ट हाइब्रिड बैजिंग दी गई है जबकि इंडोनेशियन मॉडल में यह बैजिंग नहीं दी गई है।

    2018 India-spec Ertiga

    भारत आने वाली नई अर्टिगा में सेकेंड और थर्ड रो एडजस्टेबल हैडरेस्ट, वेंटिलेटेड फ्रंट कप होल्डर, रिक्लाइनिंग थर्ड सीट और 12 वॉट चार्जिंग सॉकेट जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    नई अर्टिगा को सुज़ुकी के हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में सियाज़ वाला 1.5 लीटर इंजन मिलेगा। डीज़ल वेरिएंट में मौजूदा मॉडल वाला 1.3 लीटर इंजन मिलेगा। नई अर्टिगा के पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन के साथ सुज़ुकी की माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलेगी। यह चार वेरिएंट एल, वी, जेड और जेड प्लस में आएगी। नई अर्टिगा मौजूदा मॉडल से थोड़ी महंगी हो सकती है। मौजूदा अर्टिगा की कीमत 6.34 लाख रूपए से 10.69 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : लॉन्च से पहले जानें, कितनी खास होगी नई मारूति अर्टिगा

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है