• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये पांच बातें, जो नई मारूति सुज़ुकी अर्टिगा को बना देती हैं कुछ खास

    आकर्षक डिजायन और पावरफुल इंजन के अलावा और भी बहुत कुछ है इस नई कार में

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On अप्रैल 25, 2018 15:37 ist
    info icon
    published onApr 25, 2018 15:37 IST
    last updated onApr 25, 2018 15:37 IST
    54 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    मारूति सुज़ुकी की नई अर्टिगा एमपीवी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। भारत में इसे त्यौहारी सीज़न तक लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो-2018 में नई अर्टिगा से पर्दा उठाया है। इंडोनेशिया के मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत आने वाली नई अर्टिगा कैसी होगी। भारत आने वाली अर्टिगा में इंडोनेशियन मॉडल से ज्यादा फीचर दिए जा सकते हैं। यहां हम बात करेंगे नई अर्टिगा से जुड़ी उन पांच बातों के बारे में, जो इसे बनाती है पहले से ज्यादा खास....

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    अनूठी पहचान

    एमपीवी सेगमेंट में मारूति अर्टिगा अपनी अलग पहचान रखती है। कंपनी ने कभी भी इसका डिजायन दूसरी कारों में इस्तेमाल नहीं किया। अर्टिगा के आगे वाले हिस्से का डिजायन दूसरी कारों से एकदम अलग रहता है। डैशबोर्ड का लेआउट जरूर डिजायर से मिलता-जुलता था। लेकिन नई अर्टिगा में कंपनी ने डैशबोर्ड को भी अलग डिजायन दिया है।

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    जगहदार केबिन

    तीसरी रो में तंग स्पेस और पर्याप्त बूट स्पेस के अभाव के चलते मारूति अर्टिगा की काफी आलोचना हुई है। नई अर्टिगा के मामले में ऐसा नहीं है। पुरानी अर्टिगा का बूट स्पेस 135 लीटर था, जिसे कंपनी ने बढ़ाकर 153 लीटर कर दिया है। नई अर्टिगा की लंबाई को 99 एमएम और चौड़ाई को 40 एमएम तक बढ़ाया गया है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि नई अर्टिगा की तीसरी रो में भी अच्छा-खासा स्पेस मिलेगा।

    New Suzuki Ertiga 2018 - 5 Things We Like

    पावरफुल इंजन

    इंडोनेशिया में पेश की गई दूसरी जनरेशन की अर्टिगा में 1.5 लीटर का के15बी पेट्रोल इंजन लगा है, इसकी पावर 104 पीएस और टॉर्क 138 एनएम है। भारत में उपलब्ध अर्टिगा के मुकाबले इस में 12 की ज्यादा पावर और 8 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलता है। भारत में उपलब्ध अर्टिगा में 1.4 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई अर्टिगा में भी 1.5 लीटर का इंजन दिया जा सकता है।

    मजबूत और कम वज़नी प्लेटफार्म

    नई मारूति अर्टिगा को मजूबूत पर कम वज़नी हियरटेक प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो और इग्निस भी बनी है। कम वज़नी होने की वजह से नई अर्टिगा में अच्छा-खासा माइलेज मिल सकता है।

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    नया डिजायन

    नई अर्टिगा पहले से ज्यादा शार्प और आकर्षक है। इस में पतले डबल-बेरल प्रोजेक्टर हैडलैंप्स लगे हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां होंडा सीआर-वी से मिलते-जुलते टेललैंप्स दिए गए हैं। नई अर्टिगा में एलईडी रियर कोम्बिनेशन लैंप्स, गाइड लाइट के साथ दिए गए हैं।

    2018 Maruti Suzuki Ertiga

    अगर आपकी फैमिली में ज्यादा सदस्य हैं तो आपके लिए ये कार सही रहेगी। अफोर्डेबल कीमत के साथ-साथ इस में कई अच्छे और काम के फीचर भी दिए गए हैं।

    यह भी पढें : नई मारूति स्विफ्ट ने पार किया एक लाख बुकिंग का आंकड़ा

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    R
    ravi chavan
    Sep 29, 2021, 9:34:21 PM

    डिझेल मॉडेल कब अने वाले हे

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on मारुति सुजुकी अर्टिगा 2015-2022

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है