• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई किया सोनेट एसयूवी से उठा पर्दाः 2024 में होगी लॉन्च, जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    अपडेट के बाद नई सोनेट कार पहले से ज्यादा स्पोर्टी और ज्यादा फीचर लोडेड हो गई है

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 14, 2023 13:14 ist
    info icon
    published onDec 14, 2023 13:14 IST
    last updated onDec 14, 2023 13:14 IST
    482 Views
    • Write a कमेंट

    2024 Kia Sonet

    • सोनेट को तीन साल बाद पहला बड़ा अपडेट मिला है।

    • इसमें नई ग्रिल, अपडेट एलईडी डीआरएल और टेललैंप्स और नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    • केबिन में नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और नई अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    • इसमें 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और एडीएएस जैसे नए फीचर दिए गए हैं।

    • यह पहले की तरह दो पेट्रोल और एक डीजल इंजन में मिलेगी।

    • भारत में इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    किया सोनेट को भारत में 2020 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी ने इसके अपडेट वर्जन से पर्दा उठा दिया है। नई सोनेट को भारत में 2024 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी बुकिंग 20 दिसंबर से शुरू होगी। 2023 किया सेल्टोस की तरह इस बार भी कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को के-कोड देगी जिससे नई सोनेट की बुकिंग में उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें क्या कुछ हुए हैं अपडेट जानेंगे आगेः

    नया डिजाइन

    2024 Kia Sonet

    कंपनी ने नई सोनेट को पहले से ज्यादा शार्प और स्टाइलिश बनाने की कोशिश की है। इसके लिए इसमें नई ग्रिल, लंबे फैंग-शेप एलईडी डीआरएल, नया फ्रंट बंपर और पतले एलईडी फॉग लैंप्स दिए गए हैं।

    साइड वाले हिस्से में बदलाव के तौर पर केवल नए अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ नई सोनेट में सेल्टोस की कनेक्टेड एलईडी टेललाइटें और नया बंपर दिया गया है।

    केबिन में क्या बदलाव हुए?

    केबिन का लेआउट काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है, हालांकि फेसलिफ्ट सोनेट में नया क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और ब्राउन इनसर्ट के साथ नई ब्लैक अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    2024 Kia Sonet 10.25-inch toucshcreen system

    2024 सोनेट कार में दो 10.25-इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट और एक नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए), वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर, 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर और एक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग (अब स्टैंडर्ड), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और 10 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) फीचर दिए गए हैं।

    इंजन

    नई सोनेट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इसमें फिर से डीजल-मैनुअल कॉम्बिनेशन शामिल कर दिया है। इसके इंजन और गियरबॉक्स की जानकारी कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    83 पीएस

    120 पीएस

    116 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    172  

    250 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड आईएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी (नया), 6-स्पीड आईएमटी, 6-स्पीड एटी

    प्राइस और कंपेरिजन

    2024 Kia Sonet rear

    नई किया सोनेट की कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला पहले की तरह मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा।

    यह भी देखेंः किया सोनेट ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    किया सोनेट‎‌ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है