• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई हुंडई वरना की बुकिंग शुरू

    वरना को 25,000 रूपए में बुक किया जा सकता है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 18, 2017 15:10 ist
    info icon
    published onJul 18, 2017 15:09 IST
    last updated onJul 18, 2017 15:10 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    हुंडई के कुछ डीलरों ने नई वरना की बुकिंग शुरू कर दी है, इसे 25,000 रूपए में बुक किया जा सकता है। नई वरना को अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला होंडा सिटी और मारूति सुज़ुकी सियाज़ से होगा।

    हुंडई ने हाल ही में नई वरना की टीज़र इमेज़ जारी की थी, इसका डिजायन एलांट्रा से मिलता-जुलता है। नई वरना में आगे की तरफ हैक्सागोनल ग्रिल मिलेगी, ग्रिल के दोनों ओर स्वेप्ट-बेक हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग लाइटों के साथ आएंगे। पीछे की तरफ एलांट्रा से मिलते-जुलते रैपराउंड टेललैंप्स मिलेंगे।

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, संभावना है कि इस में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन आ सकते हैं। मौजूदा मॉडल में 1.4 लीटर और 1.6 लीटर के पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। संभावना है कि नई वरना में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि 1.6 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी आ सकता है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    हुंडई वरना 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है