• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2018 होंडा अमेज़ से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    नई होंडा अमेज़ को मई 2018 में लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On अप्रैल 09, 2018 14:35 ist
    info icon
    published onApr 09, 2018 14:35 IST
    last updated onApr 09, 2018 14:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Honda Amaze 2018

    होंडा ने दूसरी जनरेशन की अमेज़ से जुड़ी नई जानकारियां साझा की है। नई अमेज़ को मई 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसे होंडा डीलरशिप पर 21 हजार रूपए में बुक किया जा सकता है। इसका मुकाबला मारूति डिजायर, फॉक्सवेगन एमियो, हुंडई एक्सेंट, टाटा टिगॉर और फोर्ड एस्पायर से होगा।

    Honda Amaze 2018

    होंडा के अनुसार नई अमेज़ कंपनी की दूसरी कार होगी, जिस में डिजिपैड इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा। 2018 अमेज़ में 7 इंच डिजिपैड 2.0 टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इस में ट्रैफिक की जानकारी देने वाला फीचर, वाई-फाई कनेक्टिविटी और एचडीएमआई इनपुट भी दिया जा सकता है। यही सिस्टम नई होंडा सिविक और सीआर-वी में भी मिलेगा। अभी यह सिस्टम अकॉर्ड हाइब्रिड में दिया गया है।

    New Honda Amaze 2018: More Details Emerge

    होंडा ने घोषणा की है कि नई अमेज़ में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, पैडल शिफ्टर्स के साथ आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में होंडा सिटी और जैज़ वाला 7-स्पीड सीवीटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। सेगमेंट में नई होंडा अमेज़ दूसरी कार होगी, जिसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। सेगमेंट में अभी मारूति डिजायर इकलौती कार है जिसके पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों के साथ एएमटी गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा अमेज 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है