• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई ऑडी ए1 से उठा पर्दा

    नई ए1 को छठवीं जनरेशन की पोलो वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On जून 19, 2018 17:10 ist
    info icon
    published onJun 19, 2018 17:10 IST
    last updated onJun 19, 2018 17:10 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    New Audi A1 Revealed; Expected To Come To India

    ऑडी ने दूसरी जनरेशन की ए1 हैचबैक से पर्दा उठाया है। पहली जनरेशन की ए1 को कंपनी ने 2010 में पेश किया था, लेकिन यह कार कभी भारत नहीं आई। कयास लगाए जा रहे हैं कि दूसरी जनरेशन की ऑडी ए1 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

    New Audi A1 Revealed; Expected To Come To India

    नई ऑडी ए1 पुराने मॉडल से ज्यादा बड़ी है। इसकी लंबाई 4030 एमएम है, जो कि मारूति बलेनो से 35 एमएम ज्यादा लंबी है। यह चार मीटर से 30 एमएम ज्यादा लंबी है। भारत आने वाली ऑडी ए1 की लंबाई को चार मीटर के अंदर रखा जा सकता है। इसकी चौडाई 1740 एमएम और ऊंचाई 1410 एमएम है। इसका बूट स्पेस 335 लीटर है।

    ऑडी ए1 में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, यही इंजन नई पोलो में भी आएगा। डीज़ल इंजन से जुड़ी जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है।

    New Audi A1 Revealed; Expected To Come To India

    फीचर लिस्ट की बात करें तो नई ए1 में एलईडी हैडलैंप्स, 18 इंच के अलॉय व्हील, ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट, एमएमआई टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग और बैंग एंड ओल्फसन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

    New Audi A1 Revealed; Expected To Come To India

    नई ऑडी ए1 को एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर नई पोलो को भी तैयार किया गया है। एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म वाली कारों को भारत में तैयार किया जाता है, यही वजह है कि नई ए1 को कंपनी भारत में उतार सकती है। अगर नई ए1 के अधिकांश पार्ट्स कंपनी यहां तैयार करके कार को एसेंबल करती है तो इसे आक्रामक कीमत पर पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढें : ऑडी क्यू8 से उठा पर्दा

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    ऑडी ए1 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है