• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ईजेडएस के बैटरी स्पेसिफिकेशन से उठा पर्दा, क्या हुंडई कोना से बेहतर होगी इसकी रेंज? जानिए यहां

    एमजी ईजेडएस में 44.5 किलोवाट-ऑवर की लीथीयम आयन बैटरी लगी है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 23, 2020 13:50 ist
    info icon
    published onJul 19, 2019 03:35 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:50 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर्स ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ईजेडएस को ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कुछ ही समय पहले चीन में इससे पर्दा उठाया था। 2019 के अंत तक इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। भारतीय बाज़ार में इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई की कोना इलेक्ट्रिक से होगा। 

    एमजी ईजेडएस में 44.5 किलोवाट-ऑवर की लीथीयम आयन बैटरी लगी है, जो इसकी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देगी। यह मोटर 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वाडल्यूएलटीपी टेस्ट साइकिल के अनुसार सिटी में यह कार 372 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। वहीं, टेस्ट में सम्मिलित रूप से इसकी रेंज 262 किमी आंकी गई। भारतीय एआरएआई टेस्ट साइकल के अनुसार इसकी रेंज का आंकड़ा और भी ज्यादा हो सकता है। 

    इसे डीसी चार्जर की सहायता से मात्र 40 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, एसी चार्जर से इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगेगा। आपातकालीन स्थिती में इसे स्टैंडर्ड 3 पिन प्लग से भी चार्ज करने का विकल्प मिलेगा। इसमें चार्जिंग सॉकेट फ्रंट ग्रिल के ​पीछे दिए गए पैनल पर पोजिशन किया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग से पहले एमजी मोटर्स ने कुछ चुनिंदा शोरूम पर फास्ट चार्जर को इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया है। 

    चलिए जानते हैं एमजी ईजेडएस और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक में कितना फर्क है:

     

    एमजी ईजेडएस

    हुंडई कोना इलेक्ट्रिक 

    बैटरी

    44.5किलोवाट ऑवर

    39.2किलोवाट ऑवर

    डब्लयूएलटीपी (संयुक्त) रेंज

    262 किमी

    289 किमी

    एआरएआई टेस्ट साइकल

    400 किमी (संभावित)

    452 किमी

    पावर

    143 पीएस

    136 पीएस

    टॉर्क

    353 एनएम

    395 एनएम

    फास्ट चार्जिंग टाइम (50किलोवाट चार्जर के साथ 0-80%)

    40 मिनट

    57 मिनट

    रेगुलर चार्जर

    6 घंटे

    6 घंटे 10 मिनट

    एमजी ईज़ेडएस के यूके मॉडल में कंपनी ने 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सनरूफ और 448 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया है। यह सभी फीचर भारतीय मॉडल में भी दिए जाएंगे। हालांकि, 'एमजी पायलट' के नाम से आने वाले एक्टिव इमरजैंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वॉर्निंग जैसे ड्राइवर असिस्ट प्रोग्राम भारतीय वर्जन में दिए जाने की संभावना कम है। 

    ईजेडएस में कंपनी हेक्टर की तरह इंफोटेनमेंट सिस्टम में इंटरनेट कनेक्टिविटी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का फीचर देगी। ईजेडएस के ब्रिटिश मॉडल के साथ एमजी 7 साल की वारंटी दे रही है, जिसमें कार की बैटरी को भी कवर किया गया है। दूसरी तरफ हुंडई, कोना इलेक्ट्रिक पर 3 साल/अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी दे रही है। साथ ही इसकी बैटरी पर पर अलग से 8 साल की वारंटी उपलब्ध है।

    ईजेडएस भारत में एमजी द्वारा पेश की जाने वाली दूसरी कार होगी। कंपनी ने हाल ही में यहां अपनी पहली कार हेक्टर एसयूवी को उतारा है। इसकी कीमत 12.18 लाख रुपये से लेकर 16.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि एमजी, ईजेडएस को 20 से 25 लाख रुपये की प्राइस रेंज पर उतार सकती है। एमजी ने गुजरात स्थित हलोल प्लांट में इसका ट्रायल प्रॉडक्शन भी शुरू कर दिया है। 

     साथ ही पढ़ें: एमजी ने बंद की हेक्टर की बुकिंग, जानिए असल वजह

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है