• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ज़ेडएस ईवी से कल उठेगा पर्दा, जनवरी 2020 में होगी लॉन्च

    भारत में यह एमजी मोटर्स की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। एमजी जेडएस ईवी को जनवरी 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 22 लाख से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और टाटा नेक्सन ईवी से होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 23, 2020 13:43 ist
    info icon
    published onDec 04, 2019 12:49 IST
    last updated onJan 23, 2020 13:43 IST
    218 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : एमजी मोटर्स (MG Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक कार जेडएस ईवी (ZS EV) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) दो वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 20.88 लाख रुपये से शुरू होती है। कार के बैटरी पैक, परफॉर्मेंस, रेंज और वारंटी से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    एमजी मोटर्स इंडिया अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ज़ेडएस ईवी से कल पर्दा उठाएगी। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी है, भारत में इसे जनवरी 2020 तक लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने जेडएस ईवी के लिए इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाना भी शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले कंपनी ने गुरुग्राम में पहला चार्जिंग स्टेशन शोकेस किया था।

    कंपनी ने कार की पुरानी बैटरी के पुनः उपयोग के लिए एक्सिकॉम टेली-सिस्टम के साथ साझेदारी की है। भारत आने वाली एमजी जेडएस ईवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर लगी होगी जिसे 44.5 किलोवाट ऑवर लिथियम आयन बैटरी से पावर मिलेगी। यह 150 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी। कंपनी के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर से ज्यादा सफर तय करेगी। 

     

    कंपनी का कहना है कि इस कार की बैटरी को 50किलोवॉट के डीसी फास्ट चार्जर से महज 40 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, होम बॉक्स चार्जर से यह कार कार करीब 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी। इमरजेंसी चार्जिंग के लिए इसमें स्टैंडर्ड थ्री-पिन प्लग का विकल्प भी मिलेगा।  

    एमजी जेडएस ईवी फीचर लोडेड कार होगी। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी समेत कई काम के फीचर मिलेंगे।

     

    एमजी जेडएस ईवी की कीमत के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसकी प्राइस 22 लाख रुपए से 25 लाख रुपए के बीच रख सकती है। इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और टाटा नेक्सन ईवी से होगा।

    यह भी पढें : एमजी मोटर्स की फैक्ट्री में दिखी 6-सीटर हेक्टर, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी 2020-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है