• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी ने भारत में लॉन्च की मानसून एसेसरीज की रेंज,देखिए कीमत

    ये एसेसरीज कंपनी की सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध रहेग और इन्हें ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 16, 2024 13:50 ist
    info icon
    published onJul 16, 2024 13:50 IST
    last updated onJul 16, 2024 13:50 IST
    714 Views
    • Write a कमेंट

    • कार कवर,कार क्लीनर्स और डैशकैम जैसी मानसून स्पेसिफिक एसेसरी शामिल है इसमें 
    • एमजी की ब्रांडिंग के साथ अंब्रेला और कार मोबाइल होल्डर्स की भी की जा रही है पेशकश
    • 469 रुपये से लेकर 12,990 रुपये तक है कीमत इन एसेसरीज की

    देश में मानसून का दौर जारी है और इस मौके पर एमजी इंडिया ने इस सीजन के लिए एसेरीज लॉन्च की है। कौनसी एसेसरीज है इसमें शामिल,जानिए आगे:

    एसेसरीज की लिस्ट और कीमत 
     

    एसेसरीज लिस्ट

    कीमत 

    अंब्रेला

    899 रुपये

    एमजी कॉमेट ईवी के लिए कार कवर

    1,849 रुपये

    जेडएस ईवी/एस्टर के लिए कार कवर

    2,299 रुपये

    हेक्टर/हेक्टर प्लस के लिए कार कवर

    2,649 रुपये

    ग्लोस्टर के लिए कार कवर 

    3,199 रुपये

    क्रोम क्लीनिंग किट

    469 रुपये

    इंटीरियर क्लीनर स्प्रे

    1,599 रुपये

    वायरलेस चार्जिंग के साथ कार मोबाइल होल्डर

    2,999 रुपये

    2के रिकॉर्डिंग के साथ डैशकैम

    5,990 रुपये

    4के रिकॉर्डिंग के साथ डैशकैम 

    12,990 रुपये

    मानसून एसेसरीज की डीटेल्स इस प्रकार है:

    • अंब्रेला: ये एमजी ब्रांडेड अंब्रेला यूवी प्रोटेक्शन देगा और इसके नीचे 2 से 3 लोग आ सकते हैं। 

    • कार कवर: मॉडल स्पेसिफिक कार कवर्स पूरी तरह से वॉटरप्ररुफ हैं और कार को भारी बारिश और गर्मी से बचाएंगे और इनसे कार पर धूल भी नहीं जमेगी। 

    • क्रोम क्लीनिंग किट: क्रोम पार्ट्स की शाइन को मेंटेन करने के लिए है ये जंगरोधी सॉल्यूशन।

    • इंटीरियर क्लीनर स्प्रे: इंटीरियर में बारिश के कारण जमने वाली गंदगी और बदबू से निजात ​दिलाएगा ये पावरफुल क्लीनर। 

    • वायरलेस चार्जिंग के साथ कार मोबाइल होल्डर: वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला 360 डिग्री रोटेबल मोबाइल होल्डर भी है उपलब्ध। 

    • डैशबोर्ड कैमरा: एमजी 2 हजार और 4 हजार की रिकॉर्डिंग के ऑप्शन के साथ डैशकैम भी करा रही है उपलब्ध। 

    • बता दें कि उपलब्ध अलग अलग डीलरशिप के अनुसार अलग अलग भी हो सकती है। ऐसे में कस्टमर्स को अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। 

    भारत मेंं एमजी मोटर्स का लाइनअप

    एमजी के भारत में 7 मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध है जिनमें से दो इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल है। हालांकि इसके इलेक्ट्रिक कार लाइनअप में एक और मॉडल एमजी क्लाउड ईवी भी शामिल होगी जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है ​और इसकी शुरूआती कीमत 20 लाख रुपये तक हो सकती है। 

    कंपनी की एमजी कॉमेट यहां सबसे सस्ती कार है जिसकी कीमत 6.99 लाख रुपये है जबकि कंपनी की सबसे महंगी कार एमजी ग्लोस्टर है जिसकी कीमत 43.87 लाख रुपये है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है