• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिवाली तक लॉन्च होगी एमजी ग्लॉस्टर, इन कारों को देगी टक्कर

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान अपनी फुल-साइज एसयूवी ग्लॉस्टर (Gloster) को शोकेस किया था। अब जानकारी मिली है कि कंपनी भारत में इस अपकमिंग कार को दिवाली तक लॉन्च करेगी।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 08, 2020 12:59 ist
    info icon
    published onFeb 24, 2020 12:38 IST
    last updated onOct 08, 2020 12:59 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट (08/10/2020) : एमजी ग्लोस्टर भारत में लॉन्च हो गई है। इसे चार वेरिएंट सुपर, स्मार्ट, शार्प और सावी में पेश किया गया है। इसकी कीमत 28.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती है।

    एमजी मोटर्स (MG Motors) ने हाल ही में ऑटो एक्सपो 2020 के दौरान अपनी फुल-साइज एसयूवी ग्लॉस्टर (Gloster) को शोकेस किया था। अब जानकारी मिली है कि कंपनी भारत में इस अपकमिंग कार को दिवाली तक लॉन्च करेगी। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और फोर्ड एंडेवर (Ford Endeavour) से होगा। 

    एमजी ग्लॉस्टर में मस्क्यूलाइन स्टाइलिंग दी गई है। यह साइज़ में काफी बड़ी है, इस लिहाज से इसकी रोड प्रेज़ेंस काफी अच्छी होगी। हालांकि, एक्सटीरियर पर चारों तरफ दी गई सॉफ्ट लाइंस के चलते यह सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा आकर्षित नज़र नहीं आती। इसमें 19-इंच के पहिये लगे हैं, लेकिन कार की साइज़ के हिसाब से ये छोटे दिखाई पड़ते हैं।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह 7-सीटर कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन में उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे मेक्सस डी90 नाम से जाना जाता है, जबकि भारत में यह ग्लॉस्टर नाम से आएगी। इसके चाइनीज़ वर्जन में 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 220 पीएस और 365 एनएम का पावर आउटपुट देता है, वहीं डीजल इंजन 220 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ज़ेडएफ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई 6-सीटर एमजी हेक्टर प्लस, जानिए कब होगी लॉन्च

    चाइनीज़ मॉडल मेक्सस डी90 की तरह भारत आने वाली एमजी ग्लॉस्टर भी प्रीमियम फीचर्स से लैस होगी। इसके चीनी मॉडल में डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, थ्री-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पॉवर फ्रंट सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। उम्मीद है कि यह सभी फीचर्स भारत आने वाले एमजी ग्लॉस्टर मॉडल में भी दिए जाएंगे। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर भी मिलेंगे।   

    भारत में एमजी ग्लॉस्टर की प्राइस (MG Gloster Price) 28 लाख रुपए से 35 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका कम्पेरिज़न टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर, महिंद्रा अल्टुरस जी4 और इसुजु एमयू-एक्स से होगा। इसके अलावा इसका मुकाबला स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस से भी होगा।

    यह भी पढ़ें : एमजी हेक्टर को मिली अब तक 50,000 से ज्यादा बुकिंग, आठ महीने पहले हुई थी लॉन्च

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है