• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया on aug, 2022

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022

    4.175 रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 31.50 लाख - 39.50 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2022
    पुरानी एमजी ग्लॉस्टर कारें खरीदें

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

    इंजन1996 सीसी
    पावर160.77 - 215.01 बीएचपी
    टॉर्क375 एनएम - 480 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी6
    ड्राइव टाइप2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी
    माइलेज14.5 किमी/लीटर

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 सुपर 7-सीटर(बेस मॉडल)1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.5 किमी/लीटर₹31.50 लाख* 
    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 स्मार्ट 6-सीटर1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 14.5 किमी/लीटर₹34.50 लाख* 
    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 शार्प 7-सीटर1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.4 किमी/लीटर₹37.93 लाख* 
    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 शार्प 6-सीटर1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.4 किमी/लीटर₹37.93 लाख* 
    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 सेव्वी 7-सीटर1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12 किमी/लीटर₹39.50 लाख* 
    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 सैवी 6-सीटर(टॉप मॉडल)1996 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 12.4 किमी/लीटर₹39.50 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 रिव्यू

    Overview

    एमजी मोटर्स ने हेक्टर एसयूवी के साथ इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में धमाकेदार एंट्री की थी। इसके बाद कंपनी ने जेडएस ईवी को लॉन्च किया। अब एमजी इंडिया फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों को टक्कर देने के लिए अपनी लेटेस्ट बॉडी ऑन फ्रेम एसयूवी ग्लॉस्टर को लॉन्च कर दिया है जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। ये गाड़ी अपनी लंबी फीचर लिस्ट से फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में मौजूद दूसरी कारों को कड़ी टक्कर देगी। मगर क्या असल में ये ऐसा कर पाने में कामयाब होगी? जान लीजिए इस फर्स्ट ड्राइव रिव्यू में:

    Exterior

    एमजी ग्लॉस्टर का साइज काफी बड़ा है। इस कार का साइज फिलहाल इस सेगमेंट में सबसे बड़ी फोर्ड एंडेवर से भी ज्यादा है। यहां तक कि इसका व्हीलबेस भी एंडेवर के मुकाबले 100 मिलीमीटर लंबा है। हेक्टर के मुकाबले इसके डिजाइन एलिमेंट्स और स्टांस पारंपरिक एसयूवी कारों जैसा ही है। इसके फ्रंट में बड़ी सी ग्रिल जिसमें मैट क्रोम की फिनिशिंग की गई है, वहीं दोनों ओर विंग शेप के फुल एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं।

    Exterior

    इसके साइड प्रोफाइल पर फ्लेयर्ड व्हील आर्क और क्रोम की सराउंडिग के कारण ये कार और भी ज्यादा बड़ी सी लगती है। हालांकि इसका रियर प्रोफाइल काफी सिंपल है जहां हद से ज्यादा बड़ी ग्लॉस्टर नाम की बैजिंग दी गई है और नकली क्वाड टेल पाइप्स दिए गए हैं। कुल मिलाकर ग्लॉस्टर वैसे तो दिखने में काफी आकर्षक एसयूवी है, मगर एंडेवर के मुकाबले इसका लुक उतना दमदार नहीं है।

    Interior

    ग्लॉस्टर का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका इंटीरियर है। इसके अंदर सबसे पहली चीज जो आपको काफी हैरानी में डालेगी वो है इसके केबिन की क्वालिटी। ये काफी प्रीमियम है और सेगमेंट से काफी ऊपर की लगती है। डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से और डोर हैंडल पर प्रीमियम सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं डैश पर लैदर की फिनिशिंग काफी स्मूद महसूस होती है। यहां तक सीट्स पर लैदर अपहोल्स्ट्री भी काफी शानदार लगती है। हालांकि ऐसे लग्जरी फैक्टर्स होने के बावजूद इसमें कुछ एलिमेंट्स ऐसे भी हैं जिनकी क्वालिटी उतनी कमाल की नहीं है। डैशबोर्ड के निचले हिस्से में हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है और इसका रियर एयर कॉन वेंट भी उतना खास नहीं लगता है। लेकिन कुल मिलाकर ग्लॉस्टर के केबिन की क्वालिटी काफी अच्छी है और ये इस सेगमेंट में नए आयाम भी स्थापित कर सकती है। 

    Interior

    ग्लॉस्टर का डैशबोर्ड तो काफी आकर्षक है मगर इसकी डिजाइन थीम असली नहीं लगती है। इसका लेआउट नई बीएमडब्ल्यू कारों की कार्बन कॉपी लगता है, खासतौर पर सेंटर कंसोल को देखने के बाद। यहां तक कि इसमें दिया गया इंफोटेनमेंट स्क्रीन की हाउसिंग,एयर कॉन वेंट्स और क्लाइमेट कंट्रोल को देखकर भी आपको यही महसूस होगा। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम की बात करें तो ये हेक्टर में दी गई यूनिट के मुकाबले इस्तेमाल करने में काफी आसान है। इसका स्क्रीन ​रेजोल्यूशन काफी अच्छा है मगर कभी कभी टच का रिस्पॉन्स थोड़ा ढीला पड़ जाता है। 

    Interior

    ऊंची सीटिंग होने के कारण ग्लॉस्टर की ड्राइवर सीट पर बैठकर बाहर का नजारा काफी अच्छे से दिखाई देता है। इसमें ड्राइवर के लिए भी कुछ फील गुड फीचर्स दिए गए हैं जिनमें मेमोरी के साथ पावर्ड सीट,कूलिंग फंक्शन और कसेटिंग मसाज शामिल है। हालांकि इसमें को पैसेंजर के लिए केवल पावर्ड सीट का ही फीचर मौजूद है। ग्लॉस्टर के साइज को देखने के बाद इसमें सेकंड रो सीट पर स्पेस का अंदाजा हो ही जाता है। इसमें काफी अच्छा नीरूम स्पेस दिया गया है और बड़ी सनरूफ होने के बावजूद भी लंबे पैसेंजर्स को अच्छा हेडरूम स्पेस मिल जाता है। इसके इस टॉप वेरिएंट सावी में मिडिल रो पर कंफर्टेबल कैप्टन सीट्स दी गई हैं जिनमें हाइट और रीच एडजस्टेबल हेडरेस्ट दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें बड़े से ग्लास भी दिए गए हैं जिससे केबिन में खुलेपन का अहसास होता है। 

    Interior

    इसकी सेकंड रो की सीटें काफी नीचे पोजिशन की गई हैं जिससे अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। वहीं थर्ड रो की सीटें इससे भी ज्यादा नीचे की तरफ पोजिशन की गई हैं और फ्लैट सीट बेस होने के कारण ड्राइवर के ब्रेक लगाने पर आप अपनी जगह से आगे खिसकने लगते हैं। लेकिन ग्लोस्टर की थर्ड रो को सेगमेंट में सबसे बेस्ट कहा जा सकता है। सेकंड रो की सीटों के स्लाइड होने से नीरूम भी अच्छा मिलता है और हेडरूम की भी कोई समस्या नहीं रहती है। नतीजतन लंबे सफर के दौरान थर्ड रो पर बैठने वाले एडल्ट पैसेंजर्स ज्यादा कंफर्टेबल होकर बैठ सकते हैं। 

    Interior

    जब बात प्रैक्टिकैलिटी की आती है तो इस मामले में भी ग्लोस्टर निराश नहीं करती है। इसमें छोटा ग्लवबॉक्स दिया गया है मगर इसके अलावा फ्रंट में बड़ा डोर पैकेट, फ्रंट आर्मरेस्ट के अंदर बड़ा स्टोरेज बॉक्स और वायरलैस चार्जिंग पैड के साथ फोन स्लॉट दिया गया है। एमजी को इसके साथ ही एक कूलिंग फैन भी देना चाहिए था क्योंकि यहां फोन चार्ज होते वक्त काफी गर्म हो जाता है। ग्लोस्टर में मिडिल रो पैसेंजर्स के लिए दो फोल्डेबल कप होल्डर्स, मोबाइल होल्डर,सीट बैक पॉकेट्स और डोर पर दो बॉटल होल्डर दिए गए हैं। इसके अलावा थर्ड रो पर दो कपहोल्डर्स और सीटबैक पॉकेट्स भी दिए गए हैं। तीन रो होने के कारण इस फुल साइज एसयूवी में आपको ज्यादा बूटस्पेस नहीं मिलेगा, मगर तीसरी रो को फोल्ड करने के बाद इसमें अच्छा खासा बूट स्पेस तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा थर्ड रो की सीटें 60:40 के अनुपात में बंट सकती है जिससे कंफर्ट और भी बढ़ जाता है। इसकी लोडिंग लिप काफी ऊंची है जिससे आपको भारी लगेज रखने में परेशानी हो सकती है। 

    फीचर लिस्ट 

    Interior

    Interior

    एमजी ग्लोस्टर के टॉप वेरिएंट सावी में कंफर्ट फीचर्स के तौर पर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल,12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,मसाज फंक्शन वाली कूल्ड ड्राइवर सीट,ड्राइव मोड्स,एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी,ऑटो हेडलैंप्स,रेन सेंसिंग ऑटो वायपर्स,वायरलैस फोन चार्जिंग,पावर्ड टेलगेट,360 सराउंड व्यू दिए गए हैं। ग्लोस्टर में यूनीक फीचर्स की भी कोई कमी नहीं है। इनमें अडेप्टिव एलईडी हेडलैंप्स,64 कलर वाली इंटीरियर एंबिएंट लाइटिंग,मेमोरी फंक्शन से लैस 12 तरीकों से एडजस्ट हो सकने वाली ड्राइवर सीट,इन बिल्ट पीएम 2.5 एयर प्योरिफायर, हीटेड ओआरवीएम और बड़ी सी पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।

    Interior

    बात करें सेफ्टी फीचर्स की तो इस सेगमेंट में ये कार सबसे सेफ मानी जा सकती है। इसमें 6 एयरबैग,इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे कॉमन फीचर्स के अलावा बहुत सारे एक्टिव सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें फ्रंट कैमरे के इस्तेमाल से आप आगे चल रहे व्हीकल के ज्यादा पास आ जाते हैं तो ये कार आपको वॉर्निंग देती है और यदि आपकी गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से ज्यादा तेज होती है तो इसमें ऑटोमैटिकली ब्रेक लग जाते हैं। इसके अलावा इसमें लेन डिपार्चर वॉर्निंग सिस्टम भी दिया गया है जो गाड़ी के लेन से बाहर निकलने पर ड्राइवर को वॉर्न करता है। साथ ही इसमें ब्लाइंड स्पॉर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है जो लेन बदलते समय पहले से ही मौजूद दूसरे व्हीकल को डिटेक्ट कर लेता है और ओआरवीएम पर लगी रेड लाइट्स से वॉर्निंग देता है। वैसे भारत के ट्रैफिक और लोगों द्वारा थोड़ी रफ ड्राइविंग करने के कारण यहां क्रूज कंट्रोल सिस्टम कोई काम नहीं आता है, मगर ग्लोस्टर में अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल का फीचर दिया गया है जो ना सिर्फ आपके द्वारा सेट की गई क्रूजिंग स्पीड को मेंटेन करता है बल्कि आगे चल रहे व्हीकल के पास आने पर स्पीड को स्लो कर देता है। इसके बाद लेन के क्लीयर होने पर ये ऑटोमैटिकली गाड़ी की सेट स्पीड पर ही उसे ले आता है। 

    ग्लोस्टर के सावी वेरिएंट में 2.0 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो कि 218 पीएस की पावर और 480 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। दूसरी तरफ इसके बेस लाइन वेरिएंट्स में कम पावरफुल सिंगल टर्बो डीजल इंजन दिया गया है, मगर ये दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। 

    Performance

    218 पीएस की पावर के साथ एमजी ग्लोस्टर काफी शानदार तरीके से पिकअप लेती है। इसके इंजन से काफी सारा बॉटम एंड टॉर्क मिलता है, वहीं इसका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी काफी स्मूद है। आप इस भारी भरकम कार को सिटी के ट्रैफिक में भी आराम से चला सकते हैं। इसके केबिन में नॉइस इंसुलेशन भी काफी अच्छा है और डीजल इंजन होने के बावजूद कोई आवाज नहीं आती है। ग्लोस्टर को पार्क करना भी काफी आसान है क्योंकि इसके स्टीयरिंग व्हील काफी हल्के हैं, वहीं इसमें 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा का फीचर भी दिया गया है। हालांकि इसके कैमरे से आने वाली फीड्स कुछ साफ नहीं दिखती है लेकिन बाद में आप इसके आदी हो जाते हैं। इस समस्या से बचने के लिए आपके पास ऑटो पार्क फंक्शन का ऑप्शन भी है जो ग्लोस्टर को ऑटोमैटिकली पार्क करने की सहूलियत देता है। 

    इसका इंजन सिटी में तो शानदार परफॉर्म करता ही है, साथ में ये हाईवे पर तो और भी जबरदस्त फील कराता है। यहां ये कार ​काफी समय तक सातवे और आठवे गियर पर चलाई जा सकती है। इंजन का पंची नेचर भी इस दौरान ओवरटेकिंग को आसान बनाता है। इसके अलावा ग्लोस्टर में तीन ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं। गाड़ी आराम से चलानी हो तो ईको मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं ऑटो मोड आपकी ड्राइविंग पैटर्न के अनुसार गियरबॉक्स और थ्रॉटल रिस्पॉन्स को अडेप्ट कर लेता है। वहीं स्पोर्टी ड्राइविंग के लिए स्पोर्ट मोड दिया गया है। 

    यदि आप गियर मैनुअली बदलना चाहते हैं तो इसमें पैडल शिफ्टर का फीचर भी दिया गया है। 

    Performance

    हमारे द्वारा की गई टेस्ट ड्राइव में ग्लॉस्टर को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में 11.5 सेकंड का समय लगा। इसके कॉम्पिटशन में मौजूद दूसरी गाड़ियों का एक्लरेशन परफॉर्मेंस भी कमोबेश ऐसा ही है। हालांकि,इस फुल साइज एसयूवी की फ्यूल एफिशिएंसी उतनी खास नहीं है। भारी भरकम बॉडी स्ट्रक्चर और पावरफुल इंजन होने के चलते ये सिटी में 9.48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज निकाल लेती है, वहीं हाईवे पर इसका माइलेज फिगर 10.08 किलोमीटर प्रति लीटर रहता है। ऐसे में ये इस सेगमेंट में सबसे कम माइलेज देने वाली कार भी साबित होगी। 

    राइड क्वालिटी

    पावरफुल इंजन के साथ हाईवे पर ग्लोस्टर की राइड क्वालिटी काफी अच्छी रहती है। रास्ते में आने वाली छोटी से लेकर बड़ी रुकावटों को ये आराम से झेल लेती है। इस दौरान इसके स्पीड मोमेंटम पर भी कोई फर्क नहीं पड़ता है और आप पूरी तरह कंफर्टेबल भी रहते हैं। तेज स्पीड के दौरान भी ये गाड़ी सीधी सपाट चलती है। 

    Performance

    हालांकि धीमी स्पीड पर गड्ढों या खराब सड़कों पर चलते हुए इसके सस्पेंशन से आने वाला साउंड आप सुन सकते हैं। इस मामले में फोर्ड एंडेवर थोड़ी बेहतर है। इसमें थोड़ा बॉडी मूवमेंट भी होता है, मगर ये आपको अनकंफर्टेबल नहीं करता है। 

    हमने ग्लॉस्टर को भारी ट्रैफिक में भी चलाकर देखा है जहां आपको इसके बड़े साइज की वजह से दूसरी गाड़ियों से बचकर भी चलना होता है। हालांकि, बड़े ग्लास एरिया, हल्का स्टीयरिंग व्हील होने से आप आसानी से भांप लेते हैं कि आपकी कार कहां खड़ी है या चल रही है। 

    Performance

    जब बात हैंडलिंग की आती है तो ग्लोस्टर एक लंबी चौड़ी और ऊंची एसयूवी जैसा ही फील देती है और इसका स्टीयरिंग भी काफी स्लो है। यदि बिना कोई ​जल्दबाजी किए इसे ड्राइव किया जाए तो ये काफी सेफ और पूरी तरह कंट्रोल्ड लगती है। इसके चौड़े टायरों से सड़क पर अच्छी ग्रिप बनती है और ब्रेक्स की स्टॉपिंग पावर भी काफी अच्छी है।  

    Performance

    ऑफ रोडिंग के लिए ग्लोस्टर में तीन मोड्स: स्नो, सैंड और रॉक दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट का फीचर भी मौजूद है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए ये सिस्टम ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस और ईएसपी को भी बदल देता है। चूंकि ग्लोस्टर में लो रेंज गियरबॉक्स मौजूद नहीं है तो ऐसे में ये ऑफ रोडिंग के लिए फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जितनी सक्षम नहीं है।

    ग्लॉस्टर की कीमत 28.98 लाख रुपए से शुरू होती है वहीं ग्लोस्टर टॉप मॉडल की प्राइस 35.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।यह गाड़ी चार वेरिएंट सुपर, स्मार्ट, शार्प और सावी में उपलब्ध है।

    Variants

    तो क्या ग्लोस्टर एक प्रीमियम एक्सपीरियंस देने का दमखम रखती है? तो हमारा जवाब है हां! इसकी इंटीरियर क्वालिटी वाकई तारीफ के काबिल है वहीं कंफर्टेबल सीट्स और स्पेशियस केबिन के रहते इस कार में वक्त बिताने का मजा ही आ जाता है। इसके अलावा  लंबी चौड़ी कंफर्ट और सेफ्टी फीचर लिस्ट के मामले में अपने से दोगुना कीमत पर आने वाली कारों को भी मात दे सकती है। यहां तक कि इसका इंजन और गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन भी कमाल का है जो सिटी और हाईवे दोनों पर ही अच्छा परफॉर्म करते हैं। हालांकि, हमें उम्मीद थी कि ये माइलेज भी काफी अच्छा देगी लेकिन इस मामले में इसने हमें काफी निराश किया। 

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 की खूबियां और खामियां

    पसंद की जाने वाली चीज़े

    • पावरफुल ट्विन टर्बो इंजन ऑप्शन
    • ऑटोनॉमस लेवल 1 फीचर्स समेत क्लास लीडिंग सेफ्टी फीचर्स
    • कंफर्ट फीचर्स की भरमार
    अधिक देखें

    नापसंद की जानें वाली चीज़ें

    • ट्विन टर्बो इंजन वेरिएंट की फ्यूल एफिशिएंसी काफी कम
    • धीमी स्पीड पर उछाल भरी राइड क्वालिटी
    • फॉर्च्यूनर और एंडेवर की लोकप्रियता को तोड़ पाना मुश्किल

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 2026: लेटेस्ट न्यूज़ articles

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • एमजी ग्लॉस्टर सावी वेरिएंट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू
      एमजी ग्लॉस्टर सावी वेरिएंट : फर्स्ट ड्राइव रिव्यू

      एमजी इंडिया फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी कारों को टक्कर देने के लिए अपनी लेटेस्ट बॉडी ऑन फ्रेम एसयूवी ग्लॉस्टर को लॉन्च करने जा रही है जिसे ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था।

      भानुon अक्टूबर 01, 2020

    एमजी ग्लोस्टर 2020-2022 यूज़र रिव्यू

    4.1/5
    पर बेस्ड75 यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (75)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (18)
    • कंफर्ट (17)
    • माइलेज (5)
    • इंजन (2)
    • इंटीरियर (10)
    • स्पेस (3)
    • कीमत (10)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • j
      jagadeesh कुमार आर on दिसंबर 16, 2023
      4.7
      Car Experience
      Best car after using fortuner no other option on 50 lakh budget hence I purchased mg Gloster used more than 1.5 lakh km still its performance is like a new car
      और देखें
    • s
      saim bhat on जून 21, 2022
      4.8
      The Mighty Car
      This car has been made for adventure lovers who want a feature full car with a best-in-segment sunroof. You can take this car anywhere with limits. 7-seater perfect for family road trips, turbo and twin-turbo options available. Moreover that 215 bhp power really this car is beast to be driven. Eye-catchy for everyone and heart catchy for offroad lovers. Those looking for style offroad and features just take a look at the mighty beast.
      और देखें
      7
    • य
      यूज़र on जून 08, 2022
      4.8
      Great Car
      Finally, driving the car I wanted MG Gloster. My experience with this car, comfortable sitting, great safety features, start and stop button, especially car sound gives me goosebumps.
      और देखें
      2
    • y
      yuvi goud on जून 03, 2022
      4.7
      Very Good Car
      It's a very good car, it has good power, it gives good mileage, it is very comfortable, MG Gloster interior feels luxurious.
      और देखें
      2
    • y
      yash kashyap on मई 27, 2022
      4.3
      Highly Featured Car
      The highest feature offered in this segment and better than Fortuner but fuel economy is a little low. I will definitely recommend it over Fortuner. The smart MG assistant works pretty good 9 out of 10 for it but the camera quality is good. Interior colour lighting is so amazing during night light it seems so luxurious.
      और देखें
      1
    • अधिक देखें

    सवाल और जवाब

    Omkar asked on 9 Mar 2022
    Q ) Mg gloster gear box is dct Or cvt?
    By CarDekho Experts on 9 Mar 2022

    A ) The MG Gloster is only available with an 8-speed gear box in automatic transmiss...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Venkata asked on 29 Jan 2022
    Q ) MG Gloster auto paking system is available in India?
    By CarDekho Experts on 29 Jan 2022

    A ) MG Gloster is only avalable with Parking Sensors (Front

    Reply on this answerसभी देखें Answers (3)
    Vishal asked on 10 Jan 2022
    Q ) Does this car feature 360 View Camera?
    By CarDekho Experts on 10 Jan 2022

    A ) You get 360 View Camera from the Sharp variant of MG Gloster.

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Vikas asked on 8 Dec 2021
    Q ) Confused between Innova and Gloster, which car to choose?
    By CarDekho Experts on 8 Dec 2021

    A ) Both the cars are good in their own forte. Overall the MG Gloster is an impressi...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answer
    Harsh asked on 12 Apr 2021
    Q ) What is the service cost of MG Motor Gloster?
    By Dillip on 12 Apr 2021

    A ) For the service charges and annual maintenance cost, we'd suggest you to get...और देखें

    Reply on this answerसभी देखें Answers (3)
    प्रशन

    ट्रेंडिंग एमजी मोटर कारें

    • अपकमिंग
    • न्यू वैरिएंट
      एमजी हेक्टर
      एमजी हेक्टर
      Rs.12.14 - 20 लाखसंभावित
      अक्टूबर 27, 2026 अनुमानित लॉन्च
    get dussehra ऑफर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है