• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना से जंग लड़ने के लिए एमजी मोटर्स ने 10 दिन में हेक्टर एसयूवी को एंबुलैंस में किया तब्दील

    हाल ही में एमजी ने गुरूग्राम और हलोल (गुजरात) स्थित चिकित्सा संस्थाओं को कोविड-19 (Covid-19) से लड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये की वित्तिय मदद की है। 

    भानु
    भानु
    Published On मई 02, 2020 10:53 ist
    info icon
    published onMay 02, 2020 10:50 IST
    last updated onMay 02, 2020 10:53 IST
    1.6K Views
    • Write a कमेंट

    MG Hector

    • अहमदाबाद की नटराज मोटर बॉडी बिल्डर्स के साथ तैयार की गई है ये एंबुलैंस
    • ऑक्सीजन सिलेंडर, अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher), ऑटो लोडिंग स्ट्रैचर, 5 पैरामीटर मॉनिटर के साथ मेडिसिन केबिनैट जैसे फीचर्स से लैस है ये एंबुलैंस
    • मेडिकल अटेंडेट के लिए जंप सीट दी गई है इसमें 

    कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए एमजी मोटर्स (MG Motors) ने वडोदरा प्रशासन को हेक्टर एंबुलैंस डोनेट की है। कंपनी ने अहमदाबाद की नटराज मोटर बॉडी बिल्डर्स के साथ मिलकर महज़ 10 दिन के भीतर इस एंबुलैंस को तैयार किया है।

    MG Hector

    हेक्टर एंबुलैंस में ऑटो लोडिंग स्ट्रैचर और बिल्ट इन ऑक्सीजन सिस्टम का फीचर दिया गया है। साथ ही इसमें मेडिकल अटेंडेंट के लिए जंप सीट भी दी गई है। हेक्टर एंबुलैंस में दिए गए मेडिसिन केबिन में मेडिकल इक्विपमेंट से लैस 5 पैरामीटर मॉनिटर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बैट्री और सॉकेट से लैस इनवर्टर, इंटरनल लाइटिंग वाला अग्निशमन यंत्र दिया गया है। हेक्टर (MG Hector) के इस एंबुलैंस वर्जन में साइरन और एम्पिलफायर के साथ टॉप लाइट बार जैसे मॉडिफिकेशन नहीं किए गए हैं। इसके साइड में एमजी मोटर्स की बैजिंग जरूर दी गई है। 

    यह भी पढ़ें: कार ईएमआई मोराटोरियम के बारे में वो सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं

    MG Hector

    बता दें कि एमजी मोटर्स इंडिया ने वडोदरा की वेंटिलेटर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मैक्स वेंटिलेटर के साथ मेडिकल डिवाइस तैयार करने के लिए हाथ मिलाया है। कंपनी ने मई के अंत तक कम्यूनिटी सर्विस के लिए हेक्टर की 100 यूनिट भी मुहैया कराई है। इन एसयूवी को पूरे भारत में मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों को लाने ले जाने के लिए तैनात किया जाएगा। 

    और पढ़ें: एमजी मोटर्स बढ़ाएगी वेंटिलेटर्स का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी हेक्टर 2019-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    S
    sandip chatterjee
    May 1, 2020, 6:14:31 PM

    whatever MG is doing it is too little to the damage done by their country, so we will not forgive china in anyway and always boycott chinese products rather we will support Indian automakers.

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      t
      test
      May 1, 2020, 5:56:45 PM

      this is my new comment

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है