• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी की डिलीवरी हुई शुरू

    एमजी ने कॉमेट इलेक्ट्रिक कार की कीमत 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच रखी है

    सोनू
    सोनू
    Published On मई 22, 2023 08:53 ist
    info icon
    published onMay 22, 2023 08:53 IST
    last updated onMay 22, 2023 08:53 IST
    152 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    • यह इलेक्ट्रिक गाड़ी तीन वेरिएंट्सः पेस, प्ले और प्लश में उपलब्ध है।
    • इसकी बुकिंग 15 मई को शुरू हुई थी जबकि टेस्ट ड्राइव अप्रैल के आखिर से जारी है।
    • इसमें 17.3केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है जिसकी फुल चार्ज में रेंज 230 किलोमीटर है।
    • इसमें दो 10.25-इंच स्क्रीन, ड्यूल एयरबैग और मैनुअल एसी जैसे फीचर दिए गए हैं।

    एमजी कॉमेट ईवी (MG Comet EV) के बेस वेरिएंट को अप्रैल में लॉन्च किया गया था और कुछ समय बाद कंपनी ने इसके दो अन्य वेरिएंट भी उतारे थे। अब एमजी मोटर्स ने इस इलेक्ट्रिक कार की डिलीवरी ग्राहकों को देनी शुरू कर दी है। इसकी बुकिंग 15 मई को ओपन हुई थी जबकि टेस्ट ड्राइव अप्रैल के आखिर से ही जारी है।

    इलेक्ट्रिक पावरट्रेन

    MG Comet EV electric motor

    एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार में 17.3केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी फुल चार्ज में रेंज 230 किलोमीटर है। इसमें पीछे वाले एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर फिट की गई है जो 42पीएस की पावर और 110एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक गाड़ी 3.3किलोवॉट एसी चार्जिंग सपोर्ट करती है जिससे इसकी बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में सात घंटा लगते हैं, जबकि पांच घंटे में यह 10 से 80 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

    फीचर

    MG Comet EV cabin

    एमजी ने इस कार में 10.25 की दो स्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट और एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर) दिया है। कॉमेट ईवी में मैनुअल एसी, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनामिक गाइडलाइन के साथ रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी मिलते हैं।

    वेरिएंट, प्राइस और कंपेरिजन

    MG Comet EV rear

    एमजी कॉमेट ईवी तीन वेरिएंट्सः पेस, प्ले और प्लश में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपये से 9.98 लाख रुपये (इंट्रोडक्ट्री, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) के बीच है। एमजी कॉमेट ईवी के कंपेरिजन में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है, इसे टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से सस्ती इलेक्ट्रिक कार के विकल्प के रूप में चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः एमजी कॉमेट ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है