• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा बैजिंग के साथ आएगी मारूति बलेनो, ग्लैंजा नाम से होगी लॉन्च

    ग्लैंजा, बलेनो का रिबैज्ड मॉडल होगा, मगर इसकी सेल से लेकर सर्विस का सारा जिम्मा टोयोटा संभालेगी।

    भानु
    भानु
    Published On मई 28, 2019 14:19 ist
    info icon
    published onApr 24, 2019 15:18 IST
    last updated onMay 28, 2019 14:19 IST
    644 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा और सुज़ुकी ने हाल ही में एक करार किया है, जिसके तहत दोनों कंपनियां अपनी कारों को एक-दूसरे के साथ साझा करेगी, यानी एक कंपनी दूसरी कंपनी की कार को अपनी बैजिंग के साथ उतारेगी। इस समझौते के पहले नतीजे के रूप में टोयोटा बैजिंग वाली मारूति बलेनो कार होगी, इसे ग्लैंजा नाम दिया गया है। बाज़ार में यह कार जल्द ही पेश होगी।  भारत में इसका मुकाबला मारूति बलेनो समेत होंडा जैज, हुंडई एलीट आई20 और फॉक्सवैगन पोलो से होगा।

    Baleno's CVT

    वर्तमान में मारूति बलेनो 4 इंजन विकल्प में उपलब्ध है। वहीं, टोयोटा ग्लैंजा को केवल 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। बलेनो की तरह ही ग्लैंजा का पेट्रोल इंजन बीएस6 मापदंड के अनुरूप तैयार किया गया है। ग्लैंजा की बनावट पूरी तरह नई और अलग नहीं होगी, मगर इसके डिज़ायन में थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिलेंगे।

    उम्मीद की जा रही है कि ग्लैंजा में बलेनो जितने ही फीचर दिए जाएंगे। टोयोटा ने यारिस के ग्राहकों को फीचर के मामले में काफी निराश किया था। ऐसे में इस बार कंपनी ने फैसला किया है कि वो ग्लैंजा में फीचर से कोई समझौता नहीं करेगी। कंपनी ग्लैंजा के दोनों वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प देगी।

    Baleno's cabin

    जानकारी मिली है कि मई तक सभी टोयोटा डीलरशिप पर यह कार शोकेस के लिए उपलब्ध रहेगी। कीमत के मामले मेंं ग्लैंजा बलेनो से ज्यादा महंगी हो सकती है। वर्तमान में बलेनो के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.58 लाख से लेकर 8.9 लाख रुपए के बीच है।

    भविष्य में टोयोटा-सुजुकी की कुछ और रीबैज्ड कारें देखने को मिल सकती हैं। टोयोटा सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेजा को अपनी बैजिंग के साथ उतारेगी। भारत में दोनों कंपनियां महिद्रा मराजो के मुकाबले एक नई एमपीवी कार भी तैयार कर रही है। दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी भारत तक ही सीमित नहीं रहेगी। टोयोटा की अफ्रीकी देशों में सुजुकी की कारें बेचने की भी योजना है।

    यह भी पढें : मारुति सुजुकी ने किया फ्री समर सर्विस कैंप का आगाज

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा 2019-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sanjay
    Jun 14, 2019, 9:30:00 AM

    Good car glanza and baleno if we compare

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है