• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नेक्सा डीलरशिप के जरिये बिकेगी फेसलिफ्ट सियाज़

    मारूति सुज़ुकी सियाज़ का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सूत्रों से पता चला है कि बलेनो और एस-क्रॉस की तरह नई सियाज़ को भी मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा।

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 08, 2016 17:48 ist
    info icon
    published onDec 08, 2016 17:48 IST
    last updated onDec 08, 2016 17:48 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी सियाज़ का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्चिंग के लिए तैयार है। इसे अगले साल की शुरूआत में कभी भी लॉन्च किया जा सकता है। सूत्रों से पता चला है कि बलेनो और एस-क्रॉस की तरह नई सियाज़ को भी मारूति सुज़ुकी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा। इसी डीलरशिप के जरिये मारूति की जल्द आने वाली इग्निस और बलेनो आएस को भी बेचा जाएगा।

    सूत्रों का कहना है कि होंडा सिटी को टक्कर देने के लिए इसमें एस-क्रॉस वाला 1.6 लीटर का डीडीआईएस320 डीज़ल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। इस इंजन की पावर 120 पीएस और टार्क 320 एनएम है। एस-क्रॉस की तरह सियाज़ में भी यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। अटकलें हैं कि नई वरना को टक्कर देने के लिए मारूति इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दे सकती है।

    नई मारूति सियाज़ में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी नज़र आएंगे। इसमें मारूति इग्निस की तरह एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, बाय-जेनन हैडलैंप्स और एलईडी हैडलैंप्स समेत कई फीचर देखने को मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    j
    javed ahmad
    Dec 16, 2016, 8:53:25 PM

    A good looking car.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      javed ahmad ansari
      Dec 16, 2016, 8:50:44 PM

      I want to purchase Maruti Ignis , how , when and where I can book the car. I reside at Lucknow UP.

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        संबंधित समाचार

        ट्रेंडिंग सेडान कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है