• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डिज़ायर का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च, कीमत 8.39 लाख रूपए

    देश में बढ़ती ऑटो गियर शिफ्ट की डिमांड किसी से छिपी नहीं है। सेलेरियो से इस ट्रेंड को शुरू करने वाली मारूति सुजु़की ने डिज़ायर के ऑटोमैटिक अवतार को भी लॉन्च कर दिया है। इसका लंबे वक्त से इंतजार हो रहा था। डिज़ायर के डीज़ल वर्जन में ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) की सुविधा दी गई है। इसकी कीमत 8.39 लाख रूपए रखी गई है। केवल टॉप वेरिएंट जेडडीआई में ही ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

    अक्षित
    अक्षित
    Published On जनवरी 07, 2016 16:02 ist
    info icon
    published onJan 07, 2016 16:02 IST
    last updated onJan 07, 2016 16:02 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    यह मारूति की पहली डीज़ल कार है जिसमें ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी दी जा रही है। इससे पहले सेलेरियो, ऑल्टो के-10 और वेगन-आर में मारूति ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया है। ऑटोमैटिक डिज़ायर का मुकाबला टाटा की जेस्ट ऑटोमैटिक से होगा। कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में केवल जेस्ट ही इकलौती डीज़ल कार थी जिसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा था।

    ऑटोमैटिक डिज़ायर के इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।  इस में 1.3-लीटर डीडीआईएस डीज़ल इंजन लगा है। 1248सीसी का यह इंजन 75पीएस की पावर और 190एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी के मुताबिक ऑटोमैटिक डिज़ायर का माइलेज 26.59 किमी प्रति लीटर है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल के बराबर ही है। कार के एक्सटीरियर व इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं हुए हैं और इसके सभी फीचर्स मौजूदा डिज़ायर जैसे ही दिए गए हैं।

    लॉन्चिंग के मौके पर मारूति सुजु़की इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग एंड सेल्स के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर.एस. कल्सी ने कहा कि ‘ऑटो गियर शिफ्ट टू-पैडल टेक्नोलॉज़ी है जो खासतौर पर शहरी ट्रैफिक में आरामदायक और सुविधाजनक ड्राइविंग का अनुभव देने में सक्षम है। यह तकनीक बिना माइलेज से समझौता किए किफायती कीमत पर उपभोक्ताओं को दी जा रही है। हमने इस टेक्नोलॉज़ी को सेलेरियो से देना शुरू किया और ग्राहकों ने इसे काफी पसंद किया है। अब डिज़ायर के डीज़ल वेरिएंट में इस टेक्नोलॉजी को उतार कर हमें काफी खुशी महसूस हो रही है।’

    यह भी पढ़ें

    was this article helpful ?

    अक्षित
    <p><span>While growing up, anything on wheels fascinated Akshit. Since then he turned into a Wheel-O-Addict and automobiles became the love of his life. His zeal to explore more about wheels, pushed him to pursue Automobile Engineering, which certainly helps in adding more technicalities to his over-all passion. He began working as an automobile journalist- the field that allows him to explore both two-wheeler and four-wheeler market existing in India and form a substantial perception about them. A true Punjabi by heart, jolly by nature and a food buff; Akshit believes in spreading happiness around and make every possible one smile.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है