• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति लाई सियाज़ एस, कीमत 9.39 लाख रूपए

    सियाज़ एस को अल्फा वेरिएंट पर तैयार किया गया है

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On अगस्त 17, 2017 12:57 ist
    info icon
    published onAug 17, 2017 12:57 IST
    last updated onAug 17, 2017 12:57 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने सियाज़ का नया वेरिएंट सियाज़ एस लॉन्च किया है, यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजनों में उपलब्ध है। पेट्रोल वर्जन की कीमत 9.39 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 11.55 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसका मुकाबला होंडा सिटी, स्कोडा रैपिड, फॉक्सवेगन वेंटो और नई हुंडई वरना से होगा।

    सियाज़ एस को अल्फा वेरिएंट पर तैयार किया है, इस में अल्फा वेरिएंट वाले फीचर के अलावा कुछ नए फीचर भी जोड़े गए हैं। बाहर की तरफ ध्यान दें तो कार के चारों ओर बॉडी किट दी गई है। पीछे की तरफ ट्रंक माउंटेड स्पॉइलर के साथ स्टॉप लैंप दिया गया है। केबिन को ऑल-ब्लैक कलर में रखा गया है, पेनल पर ग्रे क्रोम और सीटों पर ब्लैक लैदर दी गई है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सियाज़ एस में रेग्यूलर मॉडल वाले इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन लगा है, जो 92 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल में 1.3 लीटर का इंजन लगा है, जो 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    यह भी पढें : नई हुंडई वरना की बुकिंग शुरू, 22 अगस्त को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है