• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    आॅटोमेटिक वर्जन के साथ लाॅन्च हुई मारूति सुजुकी सेलेरियो

    ग्राहकों पर अपनी पकड़ खोती मारूति सुजुकी सेलेरियो की पहली वर्षगांठ पर कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक नया तोहफा देते हुए इसका टाॅर्प ZXI AGS (आॅटो गियर शिफ्ट) वेरिंएट AMT फंक्शन के साथ लाॅन्च किया है। साथ ही सेफ्टी फीचर्स में भी एक बड़ा बदलाव करते हुए मारूति सुजुकी इण्डिया ने अपने इस ट्रिम में ड्राइवर साइड एयरबैग फीचर भी शामिल किया है।

    रौनक
    रौनक
    Published On मई 15, 2015 12:36 ist
    info icon
    published onMay 14, 2015 18:24 IST
    last updated onMay 15, 2015 12:36 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

     

    देश के कार बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होने के बावजूद बिक्री के आंकड़ो में पिछडती हुई सेलेरियो में किए गए यह अत्याधुनिक बदलाव को भविष्य की सफलता की तरह देखा जा रहा है। उक्त दोनों फीचर्स के अलावा इस कार में कोई और बदलाव नहीं हुआ है तथा एक्सटिरिय और इंटिरियर के साथ ही इंजन भी पिछले वेरिएंट की तरह ही रखा गया है। 

    इसके ZXI AGS ट्रिम में एडवांस ड्बल डीन आॅडियो सिस्टम मौजूद है जिससे सीडी, यूएसबी, ब्लूटूथ और एयूएक्स-आईएन कनेक्ट कर म्यूजिक का भरपूर मजा उठाया जा सकता है। अन्य फीचर्स में टिल्ट एडजेस्टमेंट व आॅडियो कंट्रोल के साथ एडवांस पावर स्टेरिंग व्हील, रियर वाइपर व वॉशर, इलेक्ट्रिाॅनिकली एडजेस्टेबल ORVMs और कीलैस एंट्री फंक्शन शामिल हैं। इस वेरिएंट में एबीएस का अभाव है जो एक माइनस पोइंट साबित हो सकता है। 

    जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है, इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मारूति सुजुकी सेलेरिया में पहले की ही तरह 1.0 लीटर K10 पेट्रोल इंजन लगा है जो 67.1बीएचपी पावर और 88.8एनएम टाॅर्क जेनरेट करता है और फ्रंट व्हील ड्राइव पर पावर डिलीवरी देता है। यह आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली मशीन 23.1 किमी प्रति लीटर का बेहतर माइलेज देने में सक्षम है, जो अच्छा है। संभावना जताई जा रही है कि मारूति सेलेरियो का डीजल वर्जन जल्दी ही लाॅन्च कर सकती है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Celerio 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है