• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति इग्निस की बुकिंग शुरू, 11 हजार रूपए देकर करा सकते हैं बुक

    नौ कलर ऑप्शन मिलेंगे, सेफ्टी के लिए स्टैंडर्ड मिलेंगे एयरबैग्स, एबीएस और ईबीडी

    tdk
    tdk
    Published On जनवरी 02, 2017 18:35 ist
    info icon
    published onJan 02, 2017 18:35 IST
    last updated onJan 02, 2017 18:35 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मारूति सुज़ुकी ने इग्निस की बुकिंग शुरू कर दी है। 11 हजार रूपए देकर इसे बुक कराया जा सकता है। इसे 13 जनवरी 2017 को लॉन्च किया जाएगा। यह मारूति का इस साल का पहला लॉन्च होगा। इसकी संभावित कीमत पांच लाख रूपए के आसपास होगी। बलेनो और एस-क्रॉस की तरह इग्निस को भी मारूति की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा के जरिये बेचा जाएगा।

    भारत में इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में मारूति स्विफ्ट और बलेनो वाला 1.2 लीटर का इंजन मिलेगा। इसकी पावर 84.3 पीएस और टॉर्क 115 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 1.3 लीटर का डीडीआईएस190 इंजन मिलेगा, जो 75 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क देगा। मारूति सुज़ुकी इग्निस में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं पेट्रोल वेरिएंट में 5-स्पीड ऑटोमैटेड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी आएगा। ऑटोमैटिक की सुविधा डेल्टा और ज़ेटा वेरिएंट में दी जाएगी।

    इग्निस को पूरी तरह से युवा ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इग्निस का डिजायन कई लोगों के लिए नया होगा। फीचर की बात करें तो इस में नया सात इंच का सुज़ुकी स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम आएगा। इस में एपल कारप्ले और गूगल एंड्रॉयड ऑटो दोनों की सुविधा मिलेगी। यह सबसे अफॉर्डेबल कार होगी जिसमें यह फीचर मिलेंगे।

    मारूति ने इग्निस में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स देकर नया दांव खेला है। ये लैंप्स लो और हाई बीम दोनों ही मोड में काम करेंगे। इसमें नए डिजायन की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें भी दी गई हैं। इस सेगमेंट से ऊपर के सेगमेंट की कारों में भी यह फीचर आमतौर पर देखने को नहीं मिलता।  

    ब्रेज़ा की तरह इग्निस में भी मनमुताबिक कस्टमाइजेशन की सुविधा मिलेगी। इस में ब्लू/व्हाइट, ब्लू/ ब्लैक और रेड/ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन का विकल्प मिल सकता है। कंपनी इसके लिए भी आई क्रिएट कस्टमाइजेशन पैकेज़ देगी। सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग, एबीएस और ईबीडी को हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड दिया जाएगा।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Maruti Suzuki Ignis पर अपना कमेंट लिखें

    27 कमेंट्स
    1
    R
    rahul gupta
    Jan 13, 2017, 10:11:06 AM

    I am interested in its CNG version. Please arrange for a free Test drive.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      m
      manoj
      Jan 11, 2017, 8:03:54 PM

      on road prize in kota rajasthan

        जवाब
        Write a Reply
        1
        m
        manoj
        Jan 11, 2017, 8:03:13 PM

        Whats the on Road prize in petrol or diesel car

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          संबंधित समाचार

          ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है