• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति अर्टिगा Vs महिन्द्रा मराज़ो : स्पेस के मामले में कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिये यहां

    लैगरूम और हैडरूम स्पेस के मामले में इस कार ने मारी है बाजी

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On दिसंबर 24, 2018 16:33 ist
    info icon
    published onDec 24, 2018 16:33 IST
    last updated onDec 24, 2018 16:33 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ertiga Vs Mahindra Marazzo: Which MPV Offers Better Space?

    महिन्द्रा ने इसी साल सितंबर में नई एमपीवी मराज़ो को लॉन्च किया है। इसका सीधा मुकाबला मारूति सुज़ुकी अर्टिगा से है। यहां हमने स्पेस के मोर्चे पर महिन्द्रा मराज़ो की तुलना मारूति अर्टिगा से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

    Maruti Suzuki Ertiga Vs Mahindra Marazzo: Which MPV Offers Better Space?

    केबिन स्पेस

    फर्स्ट रो

    Maruti Suzuki Ertiga Vs Mahindra Marazzo: Which MPV Offers Better Space?

    फ्रंट लैगरूम स्पेस के मामले में महिन्द्रा मराज़ो आगे है। लंबे व्यक्ति महिन्द्रा मराज़ो की आगे वाली सीट पर आराम से बैठ सकते हैं। थाई स्पोर्ट के मामले में मारूति अर्टिगा की आगे वाली सीट ज्यादा अच्छी है। हैडरूम स्पेस के मामले में दोनों ही कारें अच्छी हैं।

    सेकेंड रो

    Maruti Suzuki Ertiga Vs Mahindra Marazzo: Which MPV Offers Better Space?

    यहां हमने मराज़ो के 7-सीटर वर्जन को शामिल किया है। मराज़ो के 7-सीटर वर्जन में बीच में कैप्टेन सीट दी गई है, जबकि अर्टिगा में बेंच सीट दी गई है। महिन्द्रा मराज़ो की दूसरी रो में बेंच सीट भी दी गई है।

    महिन्द्रा मराज़ो की दूसरी रो का शोल्डर स्पेस अर्टिगा के मुकाबले थोड़ा कम है। यही वजह है कि मराज़ो की सेकेंड रो में दो व्यक्ति आराम से बैठ सकते हैं, तीसरे व्यक्ति को परेशानी हो सकती है। हैडरूम स्पेस के मामले में मराज़ो आगे है, इस में लंबे व्यक्ति को बैठने में कोई परेशानी नहीं आएगी। महिन्द्रा मराज़ो में कैप्टेन सीटें दी गई हैं, हर सीट की चौड़ाई 540 एमएम है। अर्टिगा की दूसरी रो में तीन पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। इसकी सीट की चौड़ाई 1270 एमएम है। मराज़ो के सीट बेस की लंबाई अर्टिगा से 10 एमएम कम है।

    महिन्द्रा मराज़ो का नी-रूम स्पेस मारूति अर्टिगा से कम है, लेकिन इसके बावजूद भी नी-रूम स्पेस कंफर्ट के मामले में महिन्द्रा मराज़ो आगे है। दूसरी रो की सीटों को आगे करने के बाद तीसरी रो का स्पेस बढ़ाया जा सकता है। महिन्द्रा मराज़ो की दूसरी रो का लैग स्पेस अर्टिगा से ज्यादा अच्छा है। यही वजह है कि मराज़ो की दूसरी रो में पैसेंजर अर्टिगा से ज्यादा कंफर्टेबल फील करते हैं।

    थर्ड रो

    Maruti Suzuki Ertiga Vs Mahindra Marazzo: Which MPV Offers Better Space?

    तीसरी रो के शोल्डर स्पेस की बात करें तो यहां अर्टिगा आगे है। हालांकि अर्टिगा के सीट बेस की चौड़ाई कम है, इस वजह से इस पर दो पैसेंजर आराम से बैठ सकते हैं। वहीं मराज़ो में तीन पैसेंजर बैठ सकते हैं।

    हैडरूम स्पेस की बात करें तो मराज़ो का हैडरूम अर्टिगा से 30 एमएम ज्यादा है। अर्टिगा की थर्ड रो सीटों की पोजिशन ऊंची रखी गई है, इस वजह से ये पैसेंजर को बेहतर कंफर्ट देती है। अर्टिगा के सीट बेस की लंबाई भी ज्यादा है, इस वजह इसका थाई सपोर्ट भी अच्छा है।

    नी-रूम स्पेस के मामले में मारूति अर्टिगा, महिन्द्रा मराज़ो से पीछे है। अगर अर्टिगा की दूसरी रो की सीटों को आगे की तरफ कर दें तो इसका नी-रूम स्पेस ज्यादा हो जाएगा।

    यह भी पढें : मारुति सुजुकी 2020 तक लॉन्च करेगी नई हाइब्रिड कार

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sainath
    Apr 6, 2020, 4:06:08 PM

    Contect to dealr

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है