• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान नज़र आई मारुति अर्टिगा बीएस6 डीज़ल

    बता दें कि मारुति अर्टिगा बीएस6 पेट्रोल इंजन में पहले से ही उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On नवंबर 13, 2019 20:10 ist
    info icon
    published onNov 13, 2019 20:10 IST
    last updated onNov 13, 2019 20:10 IST
    1K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Suzuki Ertiga BS6 Diesel Spied Testing

    वर्तमान में मारुति-सुज़ुकी अर्टिगा 1.5 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन के साथ सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है। जहां इस एमपीवी का पेट्रोल इंजन बीएस6 नॉर्म्स के अनुसार अपग्रेडेड है वहीं, कंपनी जल्द ही इसके बीएस4 डीज़ल इंजन को बंद करेगी। हाल ही में बीएस6 डीज़ल इंजन से लैस मारुति अर्टिगा टेस्टिंग के दौरान नज़र आई है। हालांकि, कार को पूरी तरह से कवर किया गया था, फिर भी इससे जुड़ी थोड़ी बहुत जानकारी हाथ लगी है। 

    वैसे तो मारुति अपनी इस बात पर अडिग है कि वो अप्रेल 2020 में लागू होने जा रहे बीएस6 नॉर्म्स के बाद डीज़ल कारों को बंद कर देगी। मगर फिर भी कंपनी अपने कुछ बड़े मॉडल्स में डीज़ल इंजन देना जारी रखेगी। टेस्टिंग के दौरान नज़र आई अर्टिगा बीएस6 पर डीडीआईएस की बैजिंग नज़र आई है। साथ ही कार पर बीएस6 एमिशन टेस्ट का स्टिकर भी लगा हुआ था। 

    Maruti Suzuki Ertiga BS6 Diesel Spied Testing

    इसी तरह हाल ही में मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी एस-क्रॉस 1.6 लीटर डीज़ल की बैजिंग के साथ नज़र आई थी। अर्टिगा के मौजूदा मॉडल में उपलब्ध 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मारुति द्वारा ही तैयार किया गया है। यह इंजन 95 पीएस की पावर और 225 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। माना जा रहा है कि अर्टिगा के साथ कंपनी इसके प्रीमियम वर्जन एक्सएल6 में फिएट का बीएस6 1.6 लीटर डीज़ल इंजन दे सकती है। 

    Maruti Suzuki Ertiga BS6 Diesel Spied Testing

    बीएस6 डीज़ल इंजन लगने के बाद अर्टिगा की कीमत 1 लाख रुपये तक बढ़ सकती है। अर्टिगा के मौजूदा डीज़ल वेरिएंट की प्राइस 9.87 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि 11.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक पहुंचती है। वहीं, इस एमपीवी के प्रीमियम वर्जन मारुति एक्सएल6 की मौजूदा कीमत 9.79 लाख रुपये से लेकर 11.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। बता दें कि मारुति अर्टिगा बीएस6 पेट्रोल इंजन में पहले से ही उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें: मारुति की इन कारों में मिल सकता है बीएस6 डीजल इंजन

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    11 कमेंट्स
    1
    M
    mannu singh
    Oct 25, 2021, 7:56:51 AM

    Welcome डीजल इंजन

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ashwani dubey
      Nov 15, 2020, 3:44:32 AM

      में Maruti ertiga डीजल का इंतज़ार कर रहा हु पेट्रोल में माइलेज नहीं है

        जवाब
        Write a Reply
        1
        P
        parag gaikwad
        Jul 20, 2020, 3:16:52 PM

        Diesal version hona hame

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है