• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई में मारुति के नेक्सा मॉडल्स पर मिल रहे हैं 55,100 रुपये तक के डिस्काउंट, देखिए ऑफर्स की पूरी लिस्ट

    एस-क्रॉस पर अधिकतम 55,100 रुपये के फायदे मिल रहे हैं।  मारुति अपनी एक्सएल6 कार पर केवल 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। बलेनो पर 31,100 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सभी ऑफर्स की वैधता मई 2021 तक की है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 10, 2021 12:57 ist
    info icon
    published onMay 10, 2021 12:57 IST
    last updated onMay 10, 2021 12:57 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • एस-क्रॉस पर अधिकतम 55,100 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। 

    • मारुति अपनी एक्सएल6 कार पर केवल 3000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है।

    • बलेनो पर 31,100 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

    • सभी ऑफर्स की वैधता मई 2021 तक की है।

    मारुति ने कुछ दिनों पहले अपने एरीना मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स की पेशकश की थी। अब कंपनी की ओर से एक्सएल6 और एस-क्रॉस समेत कई नेक्सा मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। सभी ऑफर्स की वैधता मई 2021 तक की है।  

    मारुति बलेनो (5.98 लाख रुपये से 9.30 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki Baleno

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    10,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट 

    3,100 रुपये

    कुल लाभ 

    31,100 रुपये तक 

    ऊपर दिए गए ऑफर्स बलेनो कार के बेस वेरिएंट सिग्मा और बेस से ऊपर वाले डेल्टा वेरिएंट पर दिए जा रहे हैं। 

    यदि आप इस कार के टॉप से नीचे वाले ज़ेटा और टॉप वेरिएंट अल्फा को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे में आपको इन वेरिएंट्स पर ऊपर वाले ही डिस्काउंट ऑफर्स मिलेंगे, हालांकि इन वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये का ही रखा गया है। 

    इस महीने बलेनो हैचबैक के सीवीटी वेरिएंट्स पर कोई नकद डिस्काउंट नहीं मिल रहा है। ऐसे में इस वेरिएंट पर कुल 16,100 रुपये की ही बचत की जा सकेगी। 

    मारुति इग्निस (4.95 लाख रुपये से 7.36 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki Ignis

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट 

    3,100 रुपये

    कुल लाभ 

    36,100 रुपये तक 

    यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स मारुति इग्निस के बेस वेरिएंट सिग्मा और बेस से ऊपर वाले डेल्टा वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 

    इसके टॉप से नीचे वाले ज़ेटा और टॉप वेरिएंट अल्फा पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इन वेरिएंट्स पर बाकी सभी ऑफर्स ऊपर वाले ही दिए जा रहे हैं। ऐसे में इन वेरिएंट्स पर कुल 31,100 रुपये की बचत की जा सकेगी। 

     यहां देखें सभी लेटेस्ट कार डील्स व डिस्काउंट 

    मारुति सियाज़ (8.52 लाख रुपये से 11.50 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki Ciaz

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    10,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट 

    5,100 रुपये

    कुल लाभ 

    35,100 रुपये तक 

    ऊपर दिए गए ऑफर्स सियाज़ के सभी वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं। 

    मारुति एक्सएल6 (9.94 लाख रुपये से 11.73 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki XL6

    ऑफर 

    अमाउंट 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    3,000 रुपये 

    कुल लाभ

    3,000 रुपये तक

    • मारुति इस माह अपनी एक्सएल6 कार पर 3000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। 

    मारुति एस-क्रॉस (8.39 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये)

    Maruti Suzuki S-Cross

    ऑफर 

    अमाउंट 

    नकद डिस्काउंट 

    30,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज बोनस 

    15,000 रुपये

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    5,000 रुपये

    अतिरिक्त डिस्काउंट 

    5,100 रुपये

    कुल लाभ 

    55,100 रुपये तक 

    • ऊपर दिए गए ऑफर्स एस-क्रॉस कार के बेस वेरिएंट सिग्मा पर मिल रहे हैं।

    • इसके बाकी वेरिएंट्स पर भी ऊपर वाले ही डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन इन वेरिएंट्स पर कैश डिस्काउंट 15,000 रुपये का ही दिया जा रहा है। 

    नोट : ऊपर दिए गए सभी डिस्काउंट ऑफर्स दिल्ली में ही मान्य है। यह राज्य अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में हम आपको अधिक जानकारी के लिए नज़दीकी मारुति नेक्सा डीलरशिप पर संपर्क करने की सलाह देंगे। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार है।

    यह भी पढ़ें : पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है