• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी के कस्टमाइज्ड मॉडल को देख आप भी हो जाएंगे इसके फैन, ओरिजनल मॉडल से बड़ी और बोल्ड नजर आ रही है ये एसयूवी

    मारुति की इस ऑफ रोड एसयूवी में 4 व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है, मगर छोटे साइज और कम परफॉर्मेंस के चलते 3 डोर थार के मुकाबले जिम्नी कहीं ना कहीं कम पसंद की जा रही है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 23, 2024 17:37 ist
    info icon
    published onJan 23, 2024 17:37 IST
    last updated onJan 23, 2024 17:37 IST
    643 Views
    • Write a कमेंट

    Modified Maruti Jimny

    मारुति जिम्नी को भारत में 5 डोर अवतार में पेश किया गया था जो कि महिंद्रा थार का एक प्रैक्टिकल विकल्प है। हाल ही में हमें एक कस्टम बिल्ट मारुति जिम्नी नजर आई जिसका साइज काफी बड़ा था। इन 4 तस्वीरों के जरिए जानिए इस कस्टमाइज मारुति जिम्नी के बारे मेंः

    Modified Maruti Jimny Front

    इसका मेन डिजाइन रेगुलर जिम्नी के जैसा ही नजर आ रहा है, मगर बड़े व्हील्स के कारण ये काफी ऊंची नजर आ रही है। मारुति जिम्नी के स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कस्टमाइज्ड जिम्नी में ना केवल एडिशनल ग्रांउड क्लीयरेंस दिया गया है, बल्कि इसका एप्रोच एंगल भी ज्यादा है।

    Modified Maruti Jimny Snorkel

    जिम्नी के इस कस्टमाइज्ड मॉडल में वॉटर वेडिंग कैपेसिटी को बढ़ाने के लिए ए पिलर पर स्नॉर्कल भी दिया गया है जिससे ये मारुति जिम्नी के रेगुलर मॉडल के मुकाबले गहरे पानी से गुजर सकती है। हालांकि इस एसयूवी की बढ़ी हुई ऊंचाई और ग्राउंड क्लीयरेंस के आंकड़ों की जानकारी हमारे पास नहीं है।

    यह भी पढ़ेंः मारुति ब्रेजा माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ फिर हुई लॉन्च: 19.89 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस मैनुअल वेरिएंट्स में दिया गया है इस पावरट्रेन का ऑप्शन

    Modified Maruti Jimny Profile

    साइड से इसका लुक काफी दमदार नजर आ रहा है जिसमें 15 इंच के हाई प्रोफाइल ऑफ रोड टायर्स दिए गए हैं, जिनकी चौड़ाई 315 मिलीमीटर है। इसके व्हील की ग्राउंड से टॉप की कुल ऊंचाई 35 इंच है जो कि रेगुलर जिम्नी में दिए गए व्हील्स से 7.72 इंच ऊंचे हैं। इन ऑफ रोड टायर्स से ज्यादा  ग्रिप मिलती है और ये खराब रास्तों पर भी अच्छे से काम कर सकते हैं और साथ ही हैवी ऑफ रोडिंग के बाद भी ये ज्यादा ड्युरेबल रहते हैं। 

    Modified Maruti Jimny Rear
    Modified Maruti Jimny Rear

    इसमें कस्टम रिम्स के साथ स्पेयर व्हील भी दिया गया है और टायरों को टेलगेट पर ही माउंट किया गया है। नए व्हील के अलावा इसके ओवरऑल डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ेंः टाटा हैरियर ईवी की पेटेंट इमेज ऑनलाइन हुई लीक, 2024 के आखिर तक हो सकती है लॉन्च

    जिम्नी के इंडियन वर्जन में दिया गया है कौनसा इंजन?

    मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर एसयूवी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस/134 एनएम) दिया गया है, जिसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं। इसमें 4-व्हील ड्राइवट्रेन (4डब्ल्यूडी) स्टैंडर्ड दी गई है।अब इस कस्टमाइज्ड ऑफ रोड वर्जन के स्पेसिफिकेशन में बदलाव किए गए हैं या नहीं इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    मारुति जिम्नी एसयूवी के रेगुलर मॉडल में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल और एक रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    कीमत और मुकाबला

    भारत में मारुति जिम्नी कार की कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।  इसका मुकाबला फोर्स गुरखा और महिंद्रा थार जैसी कारों से है। 

    ये भी देखेंः मारुति जिम्नी ऑन रोड कीमत

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    abhijit
    Jan 24, 2024, 10:33:30 AM

    Name of company, for this change

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ट्रेंडिंग न्यूज़
      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • लेटेस्ट
      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है