• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति जिम्नी को मिली करीब 25,000 बुकिंग, जून तक हो सकती है लॉन्च

    मारुति सुजुकी जिम्नी की टक्कर महिंद्रा थार और फोर्स गुरखा से रहेगी

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 11, 2023 13:33 ist
    info icon
    published onMay 11, 2023 13:33 IST
    last updated onMay 11, 2023 13:33 IST
    645 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Jimny

    • मारुति जिम्नी कार की बुकिंग जनवरी में ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान शुरू हो गई थी।
    • इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन (105 पीएस) के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • इसमें फोर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड मिलेगी। यह गाड़ी दो वेरिएंट में आएगी।
    • भारत में मारुति जिम्नी को आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। यह गाड़ी शोरूम पर डिस्प्ले के लिए उपलब्ध है।
    • मारुति जिम्नी 5-डोर की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    मारुति जिम्नी कार का भारत में लंबे समय से इंतज़ार है। कंपनी ने इस ऑफ-रोडिंग कार के 5-डोर वर्जन से ऑटो एक्सपो 2023 के दौरान पर्दा उठाया था। मारुति ने इस गाड़ी की बुकिंग जनवरी में लेनी शुरू कर दी थी। सामने आई जानकारियों के अनुसार अब तक इस एसयूवी कार को 24,500 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।

    इंजन

    Maruti Jimny Engine

    मारुति सुजुकी जिम्नी में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। महिंद्रा थार के मुकाबले इसमें फोर-व्हील ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है।

    फीचर्स व सेफ्टी

    Maruti Jimny Cabin

    इस गाड़ी में कई शानदार कंफर्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल और फ्रंट व रियर हाइट एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति फ्रॉन्क्स डेल्टा प्लस इमेज गैलरीः जानिए इस वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास

    सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल और रियरव्यू कैमरा  जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे।

    लॉन्च, प्राइस व मुकाबला

    Maruti Jimny

    मारुति जिम्नी 5-डोर को भारत में जून के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान है कि इस मारुति कार की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा थार और फ़ोर्स गुरखा से रहेगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    shaik khasim ali
    May 11, 2023, 3:34:56 PM

    East or west jimny is the best...please book my number 89786 70188 please

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है