• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी भारत में लॉन्च, कीमत 12.85 लाख रुपये से शुरू

    ग्रैंड विटारा सीएनजी का माइलेज इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन के बराबर है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 06, 2023 12:08 ist
    info icon
    published onJan 06, 2023 12:08 IST
    last updated onJan 06, 2023 12:08 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Grand Vitara

    • ग्रैंड विटारा सीएनजी की कीमत 12.85 लाख रुपये से 14.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
    • सीएनजी किट इसके डेल्टा और जेटा वेरिएंट्स में दी गई है।
    • सीएनजी मॉडल रेगुलर पेट्रोल-मैनुअल वेरिएंट्स से 95,000 रुपये महंगा है।
    • इसमें फुल एलईडी लाइटिंग, 9-इंच टचस्क्रीन, क्रूज कंट्रोल और छह एयरबैग जैसे फीचर दिए गए हैं।

    मारुति ने ग्रैंड विटारा सीएनजी को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारत की पहली एसयूवी कार है जिसमें सीएनजी किट मिलती है। इसके मिड वेरिएंट्स डेल्टा और जेटा में सीएनजी का ऑप्शन दिया गया है।

    मारुति ग्रैंड विटारा सीएनजी प्राइस लिस्ट

    वेरिएंट

    प्राइस (सीएनजी वेरिएंट)

    प्राइस (पेट्रोल वेरिएंट)

    अंतर

    डेल्टा

    12.85 लाख रुपये

    11.90 लाख रुपये

    95,000 रुपये

    जेटा

    14.84 लाख रुपये

    13.89 लाख रुपये

    95,000 रुपये

    ग्रैंड विटारा सीएनजी की कीमत रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट से 95,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।

    पावरट्रन अपडेट

    Maruti Grand Vitara CNG

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी

    पावर

    88पीएस (सीएनजी)/ 101पीएस (पेट्रोल)

    टॉर्क

    121.5एनएम (सीएनजी)/ 136एनएम (पेट्रोल)

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    माइलेज

    26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम

    ग्रैंड विटारा सीएनजी का 1.5-लीटर पेट्रोल-सीएनजी इंजन 88पीएस की पावर और 121.5एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। सीएनजी वर्जन में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। ग्रैंड विटारा सीएनजी का माइलेज 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है, जो इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन के 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज के काफी करीब है।

    अगर आप ग्रैंड विटारा में ज्यादा माइलेज के साथ परफॉर्मेंस और बूट स्पेस से समझौता नहीं करना चाहते हैं तो फिर आपके पास इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन का ऑप्शन भी मौजूद है।

    यह भी पढ़ें: देखिए 2022 में 20 लाख रुपये तक के बजट में लॉन्च हुई सबसे तेज कारों की लिस्ट

    फीचर

    Maruti Grand Vitara CNG

    ग्रैंड विटारा सीएनजी में रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स वाले ही फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में ऑटोमेटिक हेडलैंप्स के साथ फुल एलईडी लाइटिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, 9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर शामिल हैं। इसका जेटा वेरिएंट देश में सबसे फीचर लोडेड सीएनजी मॉडल है।

    कंपेरिजन

    Maruti Grand Vitara CNG

    यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार

    मारुति ग्रैंड विटारा भारत की एकमात्र एसयूवी कार है जिसमें सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। जल्द ही टोयोटा हाइराइडर एसयूवी में सीएनजी किट शामिल की जाएगी। अब मारुति ग्रैंड विटारा में आपको तीन फ्यूल ऑप्शन: पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड, पेट्रोल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और पेट्रोल-सीएनजी की चॉइस मिलती है। ग्रैंड विटारा के बाद अब मारुति की कुल 12 सीएनजी कार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    यह भी देखेंः मारुति ग्रैंड विटारा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Grand Vitara पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    A
    ajay kumar
    Jan 7, 2023, 9:59:14 AM

    Very good car in market with cng

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      ajay kumar
      Jan 7, 2023, 9:58:49 AM

      Very good car in market with cng

        जवाब
        Write a Reply

        कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है