• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देखिए 2022 में 20 लाख रुपये तक के बजट में लॉन्च हुई सबसे तेज कारों की लिस्ट

    2022 में नई कारों के लॉन्च होने का एक लंबा सिलसिला चला जहां कुछ कारों के फेसलिफ्ट, कुछ इलेक्ट्रिक तो कुछ हाइब्रिड मॉडल लॉन्च हुए।

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 27, 2022 10:20 ist
    info icon
    published onDec 27, 2022 09:49 IST
    last updated onDec 27, 2022 10:20 IST
    321 Views
    • Write a कमेंट

    Top 6 Quickest Cars Launched In 2022 Under Rs 20 Lakh

    मगर सबसे खास बात ये रही कि इंजन और पावरट्रेन में डेवलपमेंट होने के कारण मार्केट में 20 लाख रुपये तक के बजट वाले ऐसे व्हीकल्स आए जिन्हें 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10 सेकंड से भी कम समय लगता है। इस साल साल लॉन्च हुई इन्हीं कारों पर डालिए एक नजर:

    स्कोडा स्लाविया

    Skoda Slavia

    कीमत

    11.29 लाख रुपये से लेकर  18.40 लाख रुपये

    इंजन

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    250 एनएम

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    11.02 सेेकंड्स (ऑटोमैटिक)

    9 सेेकंड्स (मैनुअल)/ 9.32 सेेकंड्स (ऑटोमैटिक)

     स्कोडा स्लाविया इस साल लॉन्च हुई सबसे तेज कारों में से एक है। 

     स्कोडा स्लाविया के 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमैटिक मॉडल को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में मात्र 9.32 सेकंड्स का समय लगता है। 

     थर्ड गियर पर इसके मैनुअल वेरिएंट्स 6.69 सेकंड्स में 30 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को छू सकते हैं। वहीं चौथे गियर में ये 12.34 सेंकड्स में 40 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड का आंकड़ा छूने में सक्षम है। 

     यहीं काम इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट को करने में मात्र 11.02 सेकंड्स का समय लगता है। 

     फोक्सवैगन वर्टस

    Volkswagen Virtus

    कीमत

    11.32 लाख रुपये से लेकर  18.42 लाख रुपये

    इंजन

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    115 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    178 एनएम

    250 एनएम

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    10.66 सेेकंड्स (मैनुअल)/ 11.40 सेेकंड्स (ऑटोमैटिक)

    9.03 सेेकंड्स (ऑटोमैटिक)

    •  स्लाविया जैसी ही वर्टस कार की एक्सलरेशन परफॉर्मेंस लगभग इसके बराबर सी ही है। 
    •  वर्टस में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7 स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया गया है जो 100 की स्पीड पकड़ने में 9.03 सेकंड्स का समय लेती है। 
    •  उदाहरण के तौर पर बताएं तो 1 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स को 100 की स्पीड पकड़ने में 10.66 सेकंड्स का समय लगता है तो वहीं ऑटोमैटिक मॉडल को इसी काम में 11.40 सेकंड्स लगते हैं। 
    •  इसके 1 लीटर वेरिएंट्स की एक्सलेरशन परफॉर्मेंस क्रमश: 1.5 सेकंड्स और 2.5 सेकंड्स स्लो है। 

     किआ कैरेंस

     Kia Carens

     

    कीमत

    10 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल

    1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    115 पीएस

    140 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    144 एनएम

    242 एनएम

    250 एनएम

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    -

    9.61 सेेकंड्स (ऑटोमैटिक)

    -

    •  किआ कैरेंस में तीन इंजन के ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें से हमनें इसके 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटि​क वेरिएंट का टेस्ट किया है। 
    •  ये इस लिस्ट में शामिल एकमात्र तेज तर्रार एमपीवी है जिसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 9.61 सेकंड्स का समय लगता है।

    होंडा सिटी हाइब्रिड

     Honda City Hybrid

    कीमत

    19.89 लाख रुपये

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ट्विन इलेक्ट्रिक मोटर

    पावर

    126 पीएस

    टॉर्क

    253 एनएम

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    9.95 सेेकंड्स

     इस लिस्ट में एक हाइब्रिड कार भी शामिल है। होंडा सिटी हाइब्रिड फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ साथ काफी तेज कार भी है। 

     होंडा सिटी 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल के मुकाबले हाइब्रिड मॉडल को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 9.95 सेकंड्स का समय लगता है जो 1 सेेकंड तेज है।  ये 1.5 लीटर पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल से 3 सेकंड्स ज्यादा तेज है। 

     अच्छी परफॉर्मेंस के साथ इसकी फ्यूल एफिशिएंसी भी काफी अच्छी है जो 26.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। 

     महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

     Mahindra Scorpio N

    कीमत

    11.99 लाख रुपये से लेकर  23.90 लाख रुपये 

    इंजन

    2.2-लीटर डीजल

    2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर

    175पीएस

    203पीएस

    टॉर्क

    400एनएम

    380एनएम

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    11.67 सेकंड्स ऑटोमैटिक

    10.16 सेकंड्स ऑटोमैटिक

    •  स्कॉर्पियो एन के 2 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑटोमैटिक मॉडल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 10.16 सेकंड्स का समय लगता है। 
    •  इसके डीजल ऑटोमैटिक मॉडल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 11.67 सेकंड्स का समय लगता है। 

     मारुति ग्रैंड विटारा

     Maruti Grand Vitara 

    कीमत

    10.45 लाख रुपये से लेकर  19.65 लाख रुपये 

    इंजन

    1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड हाइब्रिड

    1.5-लीटर पेट्रोल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

    पावर

    103पीएस

    116पीएस

    0-100किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में लगने वाला समय

    15.13 सेकंड्स ऑटोमैटिक

    11.55 सेकंड्स ऑटोमैटिक

    •  टेस्ट के दौरान ये कार 10-सेकंड के मार्क के करीब ही थी लेकिन हमें ग्रैंड विटारा स्ट्रांग हाइब्रिड को इस लिस्ट में इसलिए शामिल किया है क्योंकि ये फ्यूल एफिशिएंट होने के साथ साथ काफी अच्छी परफॉर्मेंस देने वाली एसयूवी भी है। 
    •  इसका 1.5-लीटर स्ट्रांग-हाइब्रिड पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट 11.55 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वही माइल्ड-हाइब्रिड ऑटोमैटिक वेरिएंट 15.13 सेकंड में ये स्पीड पकड़ता है जो 3.58 सेकंड धीमा है।
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है