• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मेड-इन-इंडिया मारुति फ्रॉन्क्स का विदेशों में एक्सपोर्ट हुआ शुरू

    फ्रॉन्क्स कार का पहला बैच लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट, साउथईस्ट एशिया और अफ्रिका में भेजा गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 06, 2023 18:52 ist
    info icon
    published onJul 06, 2023 18:52 IST
    last updated onJul 06, 2023 18:52 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Fronx Export

    मारुति ने फ्रॉन्क्स कार का विदेशों में एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। कंपनी ने 556 यूनिट का पहला बैच मुंद्रा, पिपावाव और मुंबई पोर्ट से एक्सपोर्ट किया है। इसकी ये यूनिट लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट, साउथईस्ट एशिया और अफ्रिका में भेजी गई है।

    इंजन और ट्रांसमिशन

    Maruti Fronx Engine

    मारुति फ्रॉन्क्स में दो इंजन ऑप्शनः 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (90पीएस और 113एनएम) और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (100पीएस और 148एनएम) दिए गए हैं। दोनों इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलता है, वहीं नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड एएमटी और टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि एक्सपोर्ट होने वाले मॉडल के इंजन में मार्केट के हिसाब से कुछ बदलाव किए गए हैं या नहीं।

    फीचर और सेफ्टी

    Maruti Fronx Cabin

    मारुति फ्रोन्क्स कार को भारत में नेक्सा डीलरशिप के जरिए बेचा जा रहा है। इस क्रोसऑवर एसयूवी में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले, और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: मारुति इनविक्टो एमपीवी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू 

    प्राइस और कंपेरिजन

    Maruti Fronx

    मारुति फ्रॉन्क्स की कीमत 7.46 लाख रुपये से 13.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके मुकाबला में सीधे तौर पर फिलहाल कोई कार मौजूद नहीं है, हालांकि इस प्राइस रेंज में यह किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सन, महिंद्रा एक्सयूवी300 और मारुति ब्रेजा को टक्कर देती है। एक्सपोर्ट होने वाली फ्रोन्क्स भारतीय मॉडल से महंगी होगी और विदेश में इसके केवल टॉप वेरिएंट्स बेचे जा सकते हैं।

    यह भी देखेंः मारुति फ्रॉन्क्स ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki FRONX पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है