• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2019 सेल्स रिपोर्ट : मारुति ईको और अर्टिगा की बढ़ी मांग, इनोवा क्रिस्टा की घटी डिमांड

    नवंबर 2019 में एमपीवी सेगमेंट की किस कार को कितने बिक्री के आंकड़े मिले, ये जानेंगे यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 13, 2019 15:42 ist
    info icon
    published onDec 13, 2019 13:41 IST
    last updated onDec 13, 2019 15:42 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में एमपीवी कारों को स्पेशल सेगमेंट वाली गाड़ी के रूप में जाना जाता है। हालांकि, इस सेगमेंट की गाड़ी को चुनते समय ग्राहकों को काफी कम ऑप्शन ही मिलते हैं। कंपनियों ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां अलग-अलग प्राइस रेंज में एमपीवी कारें उतार रखी है। इस सेगमेंट में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 काफी पॉपुलर कार है। बिक्री के मामले में इनमें से कौनसी एमपीवी रही नवंबर महीने में सबसे आगे, ये जानेंगे :-  

     

    नवंबर 2019

    अक्टूबर 2019

    मासिक ग्रोथ (%)

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    पिछले साल का मार्केट शयेर (%)

    सालाना मार्किट शेयर  (%)

    औसत बिक्री (6 माह)

    मारुति ईको

    10162

    10011

    1.5

    41.63

    32.63

    9

    9608

    मारुति अर्टिगा

    7537

    7197

    4.72

    30.87

    27.74

    3.13

    7491

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा

    3414

    5062

    -32.55

    13.98

    23.65

    -9.67

    4665

    मारुति एक्सएल6

    2195

    4328

    -49.28

    8.99

    0

    8.99

    2394

    महिंद्रा मराज़ो

    1007

    1044

    -3.54

    4.12

    14.77

    -10.65

    948

    रेनो लॉजी

    6

    48

    -87.5

    0.02

    0.15

    -0.13

    50

    कुल

    24408

    27777

    -12.12

    99.96

    -

    -

    -

    मारुति ईको : मारुति ईको को कंपनी ने वैन की कैटेगरी में लिस्ट किया हुआ है। वहीं ज्यादा स्पेस और ज्यादा पैसेंजर कैपेसिटी के चलते कुछ लोग इसे एमपीवी कार समझते हैं। इसलिए हमने इसे भी एमपीवी कारों की सेल्स रिपोर्ट में शामिल किया है। मारुति ईको कमर्शियल व्हीकल के तौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होती है। वर्तमान में इसकी सेगमेंट में हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से ज्यादा है। नवंबर में इसकी 10 हज़ार से ज्यादा यूनिट बेची गई।

     

    मारुति अर्टिगा : सेल्स चार्ट में मारुति अर्टिगा दूसरे पायदान पर है। इस एमपीवी को शुरुआत से ही अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वर्तमान में इसकी सेगमेंट में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से ज्यादा है। हर महीने इसकी 7000 से ज्यादा यूनिट बिक रही है।

     

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा : भारत में इनोवा क्रिस्टा अपनी अलग ही पहचान रखती है। यह एक प्रीमियम एमपीवी है। हर महीने टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की 4,500 से ज्यादा यूनिट बेची जाती है। हालांकि नवंबर महीने में इसका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा। अनुमान है कि ग्राहक टोयोटा के ऑफर्स या फिर इसमें मिलने वाले बीएस6 इंजन का इंतजार कर रहे हैं। एमपीवी सेगमेंट में इसकी वर्तमान में हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत है। 

     

    मारुति एक्सएल6 : मारुति एक्सएल6 भी प्रीमियम एमपीवी है, इसे अर्टिगा पर तैयार किया गया है। हालांकि एक्सएल6 की प्राइस इनोवा क्रिस्टा से काफी कम है। इनोवा क्रिस्टा 7-सीटर एमपीवी है, जबकि एक्सएल6 6-सीटर कार है। वर्तमान में एक्सएल6 की सेगमेंट में हिस्सेदारी लगभग 9 प्रतिशत है। नवंबर में इसकी 2195 यूनिट बेची गई।  

     

    महिंद्रा मराज़ो : महिंद्रा की यह बड़ी फोर व्हीलर गाड़ी 6 व 7 सीटर कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इसे हर महीने करीब 1000 यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। इसका मार्केट शेयर काफी कम है। पिछले वर्ष मराज़ो का मार्केट शेयर करीब 15 प्रतिशत था जो इस साल एक्सएल6 और नई अर्टिगा के आने के बाद काफी कम हो गया।

    रेनो लॉजी : नवंबर महीने में रेनो लॉजी की महज छह यूनिट बिकी। अक्टूबर 2019 की तुलना में इसकी बिक्री करीब 87 प्रतिशत घटी है। इस समय रेनो की कारों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, ऐसे में हो सकता है कि यह गाड़ी इस महीने बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटा पाए।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है