• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस दिसंबर रेनो अपनी इन कारों पर दे रही भारी डिस्काउंट

    साल 2019 के अंत में रेनो अपनी कुछ पॉपुलर कारों पर अच्छे खासे डिस्काउंट और ऑफर्स की पेशकश कर रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 12, 2019 19:37 ist
    info icon
    published onDec 12, 2019 19:22 IST
    last updated onDec 12, 2019 19:37 IST
    668 Views
    • Write a कमेंट

    2019 खत्म होने को है और काफी सारे कारमेकर्स अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स पर ​भारी डिस्काउंट की पेशकश कर रहे हैं। इनमें रेनो इंडिया भी शामिल है जो अपने लाइनअप में मौजूद कुछ कारों पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश कर रही है। तो जानिए रेनो की कौनसी कार पर मिल रहा है कैसा ऑफर

    रेनो क्विड

    रेनो इस साल अपनी सबसे पॉपुलर हैचबैक क्विड का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च कर चुकी है। कंपनी इसके प्री फेसलिफ्ट मॉडल के साथ फेसलिफ्ट मॉडल पर आकर्षक डिस्काउंट दे रही है।क्विड के प्री फेसलिफ्ट मॉडल पर दिए जा रहे ऑफर्स में 45000 का कैश डिस्काउंट, 4 साल की वॉरन्टी, 10,000 का लॉयल्टी बोनस और 2000 के कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

    इसके फेसलिफ्ट मॉडल के साथ भी इसी तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं मगर, इसमें 10,000 रुपये का अतिरिक्त कैश डिस्काउंंट भी शामिल है।  

    रेनो डस्टर

    रेनो डस्टर के प्री फेसलिफ्ट और फेसलिफ्ट मॉडल पर अलग-अलग तरह के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। डस्टर के प्री फेसलिफ्ट मॉडल की खरीद पर ग्राहक 1.25 लाख रुपये तक के फायदे उठा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को 10,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस और 20,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन भी दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी 5000 रुपये के कॉर्पोरेट डिस्काउंट की भी पेशकश कर रही है। 

    डस्टर के फेसलिफ्ट मॉडल पर 50,000 रुपये के फायदे दिए जा रहे हैं। इसके साथ भी कंपनी 10,000 रुपये  के लॉयल्टी बोनस और 20,000 के एक्सचेंज बोनस की भी पेशकश कर रही है। इनके अलावा डस्टर फेसलिफ्ट के साथ 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 

    रेनो लॉजी

    रेनो लॉजी पर 2 लाख रुपये का फ्लैट कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ ही कंपनी 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। 

    रेनो कैप्चर

    रेनो कैप्चर पर 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसके साथ कंपनी 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। 

    यह भी पढ़ें: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई ये 10 कारें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है