• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति डिजायर में जुड़ा बीएस6 पेट्रोल इंजन, कीमत में हुआ इजाफा

    मारुति ने डिजायर के स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर लिस्ट में इजाफा भी किया है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 24, 2019 18:45 ist
    info icon
    published onJun 24, 2019 17:07 IST
    last updated onJun 24, 2019 18:45 IST
    823 Views
    • Write a कमेंट

    मारुति ने डिजायर के पेट्रोल इंजन को बीएस6 मानक पर अपग्रेड कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने स्विफ्ट, बलेनो और वैगर-आर को बीएस6 पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया था। मारुति डिजायर में स्विफ्ट वाला 1.2 लीटर के12बी 4-सिलेंडर इंजन लगा है।

    बीएस6 उत्सर्जन मानकों पर अपडेट होने से इंजन की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ा है। यह इंजन पहले की तरह 83 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ पहले की तरह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। इसके माइलेज पर जरूर फर्क पड़ा है। पहले यह इंजन 22 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता था, जो अब 21.21 किमी प्रति लीटर पर आ गया है। बीएस6 इंजन जुड़ने के बाद डिजायर की कीमत में 15,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

    मारुति डिजायर के डीजल इंजन को बीएस6 मानदंड पर अपग्रेड नहीं किया गया है। कंपनी की योजना अप्रैल 2020 से सभी डीजल कारों को बंद करने की है। मारुति ने डिजायर में कुछ नए सेफ्टी फीचर जोड़े हैं, जिसके चलते डीजल वेरिएंट की कीमत में भी बढोतरी हुई है।

    इस में को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर को सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड किया है। ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर इस में पहले से ही दिए गए थे।

    यहां देखिए मारुति डिजायर की नई और पुरानी कीमत:-

    पेट्रोल

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    एलएक्सआई

    5.83 लाख रुपये

    5.70 लाख रुपये

    13,000 रुपये

    वीएक्सआई

    6.73 लाख रुपये

    6.58 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    वीएक्सआई एएमटी

    7.20 लाख रुपये

    7.05 लाख रुपये

    15,000 रुपये

    जेडएक्सआई

    7.32 लाख रुपये

    7.20 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई एएमटी

    7.79 लाख रुपये

    7.67 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई प्लस

    8.22 लाख रुपये

    8.10 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    जेडएक्सआई प्लस एएमटी

    8.69 लाख रुपये

    8.57 लाख रुपये

    12,000 रुपये

    डीजल

    वेरिएंट

    नई कीमत

    पुरानी कीमत

    अंतर

    एलडीआई

    6.72 लाख रुपये

    6.68 लाख रुपये

    4,000 रुपये

    वीडीआई

    7.63 लाख रुपये

    7.56 लाख रुपये

    7,000 रुपये

    वीडीआई एएमटी

    8.10 लाख रुपये

    8.03 लाख रुपये

    7,000 रुपये

    जेडडीआई

    8.22 लाख रुपये

    8.18 लाख रुपये

    4,000 रुपये

    जेडडीआई एएमटी

    8.68 लाख रुपये

    8.65 लाख रुपये

    3,000 रुपये

    जेडडीआई प्लस

    9.11 लाख रुपये

    9.08 लाख रुपये

    3,000 रुपये

    जेडडीआई प्लस एएमटी

    9.58 लाख रुपये

    9.55 लाख रुपये

    3,000 रुपये

    यह भी पढें : बीएस6 इंजन के साथ अपडेट हुई मारुति स्विफ्ट, फीचर लिस्ट में भी हुआ बदलाव

    was this article helpful ?

    Maruti Suzuki Dzire 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है