• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या फर्क है नई और पुरानी मारूति सियाज़ में, जानिये यहां

    फेसलिफ्ट सियाज़ में नया पेट्रोल इंजन और कुछ नए फीचर जोड़े गए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अगस्त 22, 2018 15:53 ist
    info icon
    published onAug 22, 2018 15:53 IST
    last updated onAug 22, 2018 15:53 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Ciaz vs Old Ciaz

    मारूति ने हाल में सियाज़ के फेसलिफ्ट अवतार को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8.19 लाख रूपए से शुरू होती है जो 10.97 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। फेसलिफ्ट सियाज़ में कई कॉस्मेटिक बदलाव और नए फीचर जोड़े गए हैं जो इसे पहले से ज्यादा बेहतर बनाते हैं। यहां हमने कई मोर्चों पर फेसलिफ्ट सियाज़ की तुलना पुरानी सियाज़ से की है, तो क्या रहे इस तुलना के नतीजे जानेंगे यहां...

    कद-काठी

      2018 सियाज़ पुरानी सियाज़
    लंबाई 4490 एमएम 4490 एमएम
    चौड़ाई 1730 एमएम 1730 एमएम
    ऊंचाई 1485 एमएम 1485 एमएम
    व्हीलबेस 2650 एमएम 2650 एमएम
    बूट स्पेस 510 लीटर 510 लीटर

    डिजायन

    फेसलिफ्ट सियाज़ का आगे वाला हिस्सा पुराने मॉडल से अलग और ज्यादा आकर्षक है। इस में नई पतली ग्रिल, होरिजोंटल पट्टियों के साथ दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर नए हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं। इसके फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। फॉग लैंप्स में भी एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है।

    2018 Ciaz vs Old Ciaz

    साइड वाले हिस्से का डिजायन करीब-करीब पुराने मॉडल जैसा है। यहां 16 इंच नए ड्यूल-टोन मशीन फिनिश अलॉय व्हील दिए गए हैं, जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं। ये व्हील टॉप वेरिएंट अल्फा में दिए गए हैं। नीचे वाले वेरिएंट में पहले की तरह 15 इंच के स्टील और अलॉय व्हील का विकल्प रखा गया है। पुराने मॉडल में ज़ेटा वेरिएंट में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए थे, जबकि अपडेट सियाज़ के डेल्टा वेरिएंट में भी 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    पीछे वाले हिस्से में भी मामूली बदलाव हुए हैं। यहां एलईडी ट्रीटमेंट वाले टेल लैंप्स और नया रियर बंपर दिया गया है।

    केबिन

    2018 Ciaz vs Old Ciaz

    केबिन का लेआउट पहले जैसा है। डैशबोर्ड पर डार्क ब्राउन फॉक्स वुड फिनिशिंग दी गई है। दरवाजों पर हल्के कलर शेड का इस्तेमाल हुआ है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को अपडेट किया गया है, यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और एडवांस है। इस में नए डायल्स के अलावा नई 4.2 इंच मल्टी-इंफो कलर डिस्प्ले भी दी गई है।

    अपडेट सियाज़ में क्रूज़ कंट्रोल को भी शामिल किया गया है। कंट्रोल्स को पहले की तरह स्टीयरिंग व्हील के राइट स्पॉक पर पोजिशन किया गया है।

    फीचर

    2018 Ciaz vs Old Ciaz

    फेसलिफ्ट सियाज़ में कई नए फीचर जोड़े गए हैं। इस लिस्ट में एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी फॉग लैंप्स, एलईडी टेल लैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, क्रूज़ कंट्रोल और एडजस्टेबल रियर हैडरेस्ट शामिल हैं। बाकी सभी फीचर पुराने मॉडल से लिए गए हैं। इस लिस्ट में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 7.0 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम और पुश बटन इंजन स्टार्ट-स्टॉप शामिल है।

    अपडेट सियाज़ में पैसेंजर सुरक्षा को पहले से ज्यादा पुख्ता किया गया है। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अर्ल्ट सिस्टम और सीट बेल्ट रिमाइंडर को स्टैंडर्ड रखा गया है। पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल-होल्ड जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    इंजन

    पेट्रोल

      2018 सियाज़ पुरानी सियाज़
    इंजन क्षमता 1.5 लीटर 1.4 लीटर
    पावर 105 पीएस 93 पीएस
    टॉर्क 138 एनएम 130 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी/4-स्पीड एटी 5-स्पीड एमटी/4-स्पीड एटी
    माइलेज 21.56 (एमटी)/20.28 किमी प्रति लीटर (एटी) 20.73 (एमटी)/19.12 किमी प्रति लीटर (एटी)

    Maruti Ciaz 2018

    डीज़ल

      2018 सियाज़ पुरानी सियाज़
    इंजन क्षमता 1.3 लीटर 1.3 लीटर
    पावर 90 पीएस 90 पीएस
    टॉर्क 200 एनएम 200 एनएम
    गियरबॉक्स 5-स्पीड एमटी 5-स्पीड एमटी
    माइलेज 28.09 किमी प्रति लीटर 28.09 किमी प्रति लीटर

    कलर

    अपडेट सियाज़ में दो नए कलर मेगमा ग्रे और प्रीमियम सिल्वर को शामिल किया है। मेगमा ग्रे को ग्लिस्टेनिंग ग्रे और प्रीमियम सिल्वर को सिल्की सिल्वर कलर की जगह रिप्लेस किया गया है। अपडेट सियाज़ को नए कलर के अलावा पुराने मॉडल वाले पर्ल मिडनाइट ब्लैक, नेक्सा ब्लू, पर्ल सेंग्रिया रेड, पर्ल मैटालिक डिग्निटी ब्राउन और पर्ल स्नो कलर में भी पेश किया गया है।

    कीमत

    पेट्रोल

      नई सियाज़ पुरानी सियाज़ अंतर
    सिगमा 8.19 लाख रूपए 7.83 लाख रूपए + 36,000 रूपए
    डेल्टा 8.8 लाख रूपए 8.27 लाख रूपए + 53,000 रूपए
    ज़ेटा 9.57 लाख रूपए 8.92 लाख रूपए + 65,000 रूपए
    अल्फा 9.97 लाख रूपए 9.48 लाख रूपए + 49,000 रूपए
    डेल्टा ऑटो 9.8 लाख रूपए 9.42लाख रूपए + 38,000 रूपए
    ज़ेटा ऑटो 10.57 लाख रूपए 9.94 लाख रूपए 63,000 रूपए
    अल्फा ऑटो 10.97 लाख रूपए 10.10.63 लाख रूपए + 34,000 रूपए

    डीज़ल

      नई सियाज़ पुरानी सियाज़ अंतर
    सिगमा 9.19 लाख रूपए 9.47 लाख रूपए - 30,000 रूपए
    डेल्टा 9.8 लाख रूपए 9.94 लाख रूपए - 14,000 रूपए
    ज़ेटा 10.57 लाख रूपए 10.72 लाख रूपए - 22,000 रूपए
    अल्फा 10.97 लाख रूपए 11.51 लाख रूपए -54,000 रूपए

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ciaz पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    j
    jamesdurai lourdusamy
    Sep 26, 2021, 12:57:19 PM

    Sir, in ciaz car 360 degree camera & wireless charger is provide the car quality & image more than other company car

      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है