• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट जुलाई 2024:मारुति ब्रेजा फिर बनी टेबल टॉपर,जानिए सेगमेंट की दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    जुलाई 2024 में इस सेगमेंट से करीब 60,000 यूनिट्स कारें बिकी जिनमें से तीन एसयूवी कारों को 10,000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 12, 2024 19:02 ist
    info icon
    published onAug 12, 2024 19:02 IST
    last updated onAug 12, 2024 19:02 IST
    814 Views
    • Write a कमेंट

    Subcompact SUVs July 2024 Sales

    जुलाई 2024 की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है और इस बार भी मारुति ब्रेजा अपने सेगमेंट में टॉप पर रही है। किस एसयूवी कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? ये आप जानेंगे आगे:

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    जुलाई 2024

    जून 2024

    मासिक ग्रोथ

    मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर( %)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति ब्रेज़ा

    14676

    13172

    11.41

    24.58

    32.48

    -7.9

    15026

    टाटा नेक्सन

    13902

    12066

    15.21

    23.28

    24.24

    -0.96

    13388

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    10000

    8500

    17.64

    16.75

    8.9

    7.85

    5602

    हुंडई वेन्यू

    8840

    9890

    -10.61

    14.8

    19.75

    -4.95

    9786

    किआ सोनेट

    9459

    9816

    -3.63

    15.84

    8.33

    7.51

    9089

    निसान मैग्नाइट

    2011

    2107

    -4.55

    3.36

    4.22

    -0.86

    2507

    रेनॉल्ट काइगर

    810

    1150

    -29.56

    1.35

    2.04

    -0.69

    984

    कुल

    59698

    56701

    5.28

     

     

     

     

    Maruti Brezza

    • जुलाई 2024 में मारुति ने ब्रेजा की 14,600 यूनिट्स बेची जिससे ये अपने सेगमेंट में चार्ट टॉपर बनी। इसकी मासिक ग्रोथ में 11 प्रतिशत का उछाल भी आया है और इसका मार्केट शेयर 24.5 प्रतिशत रहा। हालांकि इसका सालाना मार्केट शेयर 8 प्रतिशत गिरा है। 
    • जुलाई 2024 में टाटा नेक्सन की 13,900 यूनिट्स बिकी। जून 2024 में इस कार को 12,0000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे और अब इसकी मासिक ग्रोथ 15 प्रतिशत बढ़ी ​है। इसके बिक्री के आंकड़ों में नेक्सन ईवी के आंकड़े भी शामिल है। 

    Mahindra XUV 3XO

    • महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पांचवे स्थान से उछलकर तीसरे स्थान पर आ गई है जिसकी मासिक ग्रोथ में 17.5 प्रतिशत का उछाल आया है। पिछले महीने इसे 10,000 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए और इसका सालाना मार्केट शेयर 8 प्रतिशत बढ़ा है। 
    • हुंडई वेन्यू को जुलाई 2024 में 10.6 प्रतिशत की निगेटिव ग्रोथ मिली है जिसकी केवल 8,800 यूनिट्स ही मार्केट में बिकी है। ये आंकड़े इसकी पिछले 6 महीनों की औसत बिक्री के आंकड़ो से भी कम है। जुलाई 2024 में इस एसयूवी का मार्केट शेयर 15 प्रतिशत के करीब रहा। इसके बिक्री के आंकड़ो में हुंडई वेन्यू एन लाइन के आंकड़े भी शामिल है। 

    Kia Sonet Front

    • वेन्यू के बाद किआ सोनेट का नंबर आता है जिसकी मार्केट में पिछले महीने 9,400 से ज्यादा यूनिट्स बिकी जबकि जून 2024 में इसे 9800 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े मिले थे। इसका सालाना मार्केट शेयर 7.5 प्रतिशत बढ़ा है। 

    Nissan Magnite AMT

    • निसान मैग्नाइट-रेनो काइगर में से मैग्नाइट ही ऐसी कार है जिसे 2000 यूनिट्स से ज्यादा बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए। काइगर को पिछले महीने केवल 800 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। जुलाई 2024 में इन दोनों एसयूवी कारों का मार्केट शेयर 5 प्रतिशत से भी कम रहा है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है