• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2024 सब-4 मीटर एसयूवी कार सेल्स रिपोर्ट: मारुति ब्रेजा,टाटा नेक्सन और किआ सोनेट का रहा दबदबा, जानिए दूसरी कारों को मिले कितने बिक्री के आंकड़े

    इस सेगमेंट में मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही जिनकी 12,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। वहीं इस लिस्ट में निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर आखिर के दो स्पॉट्स पर रही।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 11, 2024 13:02 ist
    info icon
    published onSep 11, 2024 13:02 IST
    last updated onSep 11, 2024 13:02 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    अगस्त 2024 में सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट से 62,000 यूनिट्स कारें बिकी और इस सेगमेंट की मासिक बिक्री 5.13 प्रतिशत बढ़ी है। अगस्त 2024 में सब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े? जानिए आगे:

    सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी और क्रॉसओवर

     

    अगस्त 2024

    जुलाई 2024

    मंथली ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर(%)

    पिछले साल का मार्केट शेयर(%)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    औसत बिक्री (6 महीने)

    मारुति ब्रेज़ा

    19190

    14676

    30.75

    30.57

    31.58

    -1.01

    14921

    टाटा नेक्सन

    12289

    13902

    -11.6

    19.57

    17.44

    2.13

    12841

    किआ सोनेट

    10073

    9459

    6.49

    16.04

    8.92

    7.12

    8744

    हुंडई वेन्यू

    9085

    8840

    2.77

    14.47

    23.72

    -9.25

    9287

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ

    9000

    10000

    -10

    14.33

    10.81

    3.52

    6466

    निसान मैग्नाइट

    2257

    2011

    12.23

    3.59

    5.47

    -1.88

    2365

    रेनो काइगर

    870

    810

    7.4

    1.38

    2.01

    -0.63

    994

    कुल

    62764

    59698

    5.13

     

     

     

     

    • मारुति ब्रेजा अगस्त 2024 में अपने सेगमेंट की सबसे ​ज्यादा बिकने वाली सब-4 मीटर एसयूवी कार रही जिसकी 19,200 यूनिट्स बिकी। इसकी मासिक बिक्री में 31 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसका मार्केट शेयर भी 30.5 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। 

    Tata Nexon facelift

    • 12,000 यूनिट्स बिक्री के आंंकड़ों के साथ टाटा नेक्सन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आई है। हालांकि इसकी मासिक बिक्री 11.5 प्रतिशत तक गिरी है। बता दें कि टाटा नेक्सन की बिक्री में नेक्सन ईवी के बिक्री के आंकड़े भी मौजूद है। 

    Kia Sonet

    • ब्रेजा और नेक्सन के बाद किआ सोनेट आखिरी ऐसी कार है जिसकी 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकी। इसकी सालाना ग्रोथ 7 प्रतिशत तक बढ़ी है। 
    • हुंडई वेन्यू की पिछले महीने करीब 9100 यूनिट्स मार्केट में बिकी जो इसकी पिछले 6 महीने की औसत सेल्स से भी कम रही। इस हुंडई एसयूवी का अगस्त 2024 में मार्केट शेयर 14.5 प्रतिशत रहा। इसके सेल्स फिगर में हुंडई वेन्यू के भी आंकड़े शामिल है। 

    Mahindra XUV 3XO Front

    • हर महीने 10 प्रतिशत के सेल्स ड्रॉप के साथ महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ की 9,000 यूनिट्स बिकी और ये इस लिस्ट में आखिरी मॉडल है जिसका मार्केट शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा रहा। 
    • अगस्त 2024 में निसान मैग्नाइट की मासिक डिमाउं में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जिसकी 2200 यूनिट्स मार्केट में बिकी। इसका मार्केट शेयर 5 प्रतिशत से नीचे चल रहा है। 

    2022 renault kiger

    • रेनो काइगर को अगस्त 2024 में 1000 से भी कम बिक्री के आंक​ड़े मिले। इसकी मासिक बिक्री में सुधार हुआ है जो 7.5 प्रतिशत रही मगर इसका मार्केट शेयर 1.5 प्रतिशत तक आकर गिरा है। 
    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है