• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति ब्रेजा पावरप्ले कॉन्सेप्ट ऑटो एक्सपो 2025 में हुआ शोकेस

    पावरप्ले कॉन्सेप्ट के साथ मारुति ने ब्रेजा के ओवरऑल डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 19, 2025 13:11 ist
    info icon
    published onJan 19, 2025 13:11 IST
    last updated onJan 19, 2025 13:11 IST
    264 Views
    • Write a कमेंट

    भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई विटारा को शोकेस करके सुर्खियों में रही। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने अपने मौजूदा लाइनअप के ही नए कॉन्सेप्ट शोकेस किए जिनमें से एक मारुति ब्रेजा पावरप्ले कॉन्सेप्ट भी शामिल है। कैसा है मारुति की इस एसयूवी का ये नया कॉन्सेप्ट,देखिए इन 3 तस्वीरों में:

    हालांकि इसकी ​ग्रिल,बंपर और स्मोक्ड हेडलाइट्स को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया है। बता दें कि ब्रेजा के इस कॉन्सेप्ट एडिशन को नए ड्युअल टोन ऑरेन्ज और ब्लैक एक्सटीरियर कलर में पेश किया गया है। 

    साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से ये काफी बोल्ड नजर आ रहा है जिसके डोर पर 'पावरप्ले' के ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके आउटसाइड रियरव्यू मिरर और अलॉय व्हील्स को ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है जिससे ये रेगुलर ब्रेजा के मुकाबले स्पोर्टी नजर आ रहा है। 

    बैक पोर्शन की बात करें तो यहां से ये ब्रेजा के रेगुलर वर्जन जैसी नजर आ रही है। इसकी टेल लाइट को स्मोक इफेक्ट दिया गया है वहीं ​बंपर पर सिल्वर स्किड प्लेट भी दी गई है। 

    मैकेनिकल पार्ट पर कोई बदलाव नहीं

    मारुति ने ब्रेजा पावरप्ले कॉन्सेप्ट में नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ही दिया है। इसका स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन 

    1.5लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल 

    1.5-लीटर पेट्रोल सीएनजी

    पावर 

    103 पीएस

    88 पीएस

    टॉर्क

    137 एनएम

    121.5 एनएम 

    ट्रांसमिशन

    5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक

    5-स्पीड मैनुअल

    कीमत और मुकाबला

    मारुति ब्रेजा कार की कीमत 8.34 लाख रुपये से लेकर 14.14 लाख रुपये के बीच है। मारुति ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सन, किया सोनेट, हुंडई वेन्यू, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट और महिंद्रा एक्सयूवी300 से है। ब्लैक एडिशन ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सन डार्क एडिशन से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Brezza 2022-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    M
    mukund mistry
    Jan 21, 2025, 10:25:17 AM

    powerplay cng price and milage and boot space ?

      जवाब
      Write a Reply
      1
      K
      krishnamurthy
      Jan 19, 2025, 12:14:22 PM

      What is the milage

        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है