• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारूति की इन पांच कारों में शामिल हुआ एंड्रॉयड ऑटो फीचर

    इस लिस्ट में शामिल हैं बलेनो, सियाज़, अर्टिगा...

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 10, 2017 13:11 ist
    info icon
    published onJul 10, 2017 13:09 IST
    last updated onJul 10, 2017 13:11 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    अगर आप मारूति के स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम से लैस बलेनो, सियाज़, अर्टिगा, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेज़ा में से किसी भी कार के मालिक हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, दरअसल मारूति ने इस इंफोटेंमेंट सिस्टम को अपडेट किया है, पहले इस में एपल कारप्ले की सुविधा मिलती थी अब इस में एंड्रॉयड ऑटो और नया नेविगेशन मैप भी शामिल किया गया है। ग्राहक अपने नजदीकी मारूति शोरूम पर इस सिस्टम को फ्री में अपडेट करवा सकते हैं।

    यह अपडेट सिस्टम अब तक केवल मारूति सुज़ुकी इग्निस और नई डिजायर में ही मिलता था। मारूति ने इस 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम को देने की शुरूआत एस-क्रॉस के साथ की थी, इस में नेविगेशन, ब्लूटूथ और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती थी, अब इस में एंड्रॉयड ऑटो भी जुड़ गया है। मारूति के अलावा हुंडई की ग्रैंड आई-10, एक्सेंट, क्रेटा और एलीट आई-20 में भी यह सुविधा मिलती है।

    अगर आप बलेनो, सियाज़, अर्टिगा, एस-क्रॉस और विटारा ब्रेज़ा में से कोई भी नई कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि नई कारों में यह सिस्टम आगे से अपडेट होकर आएगा।

    मारूति के किस मॉडल के किस वेरिएंट में स्मार्टप्ले इंफोटेंमेंट सिस्टम मिलता है, जानिये यहां...

    मॉडल वेरिएंट
    इग्निस अल्फा (डीज़ल-पेट्रोल)
    डिज़ायर जेडएक्सआई प्लस और जेडडीआई प्लस
    बलेनो अल्फा (डीज़ल-पेट्रोल) और आरएस
    विटारा ब्रेज़ा जेडडीआई प्लस
    अर्टिगा जेडएक्सआई प्लस और जेडडीआई प्लस
    सियाज़ अल्फा (डीज़ल-पेट्रोल)
    एस-क्रॉस अल्फा (डीडीआईएस 320, डीडीआईएस 200) और ज़ेटा (डीडीआईएस 200)

    संभावना है कि नई मारूति स्विफ्ट हैचबैक भी इस अपडेट सिस्टम के साथ आएगी, नई स्विफ्ट को इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 में पेश किया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है