• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा 2023 में नहीं उतारेगी कोई भी नया मॉडल, 2024 में कई नई कारों की लॉन्चिंग कंफर्म!

    इस साल कुछ कारों के फेसलिफ्ट मॉडल्स उतारे जा सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 31, 2023 12:45 ist
    info icon
    published onMay 31, 2023 12:45 IST
    last updated onMay 31, 2023 12:45 IST
    468 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra Thar 5-Door

    महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ऑटो एंड फार्म सेक्टर) राजेश जेजुरिकर ने वित्तीय वर्ष 2023 की रिज़ल्ट मीटिंग में एक सवाल का जवाब देते हुए कंफर्म किया है कि कंपनी की 2023 में कोई नया मॉडल लॉन्च करने की योजना नहीं है। 2024 से कंपनी कई बड़ी कारों को उतारना शुरू करेगी।

    इसका मुख्य कारण यह है कि कंपनी फिलहाल अपने कई मॉडल्स पर लंबे वेटिंग पीरियड का सामना कर रही है। स्कॉर्पियो एन पर फिलहाल छह महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है, जबकि कई शहरों में थार रियर-व्हील-ड्राइव वर्जन को घर लाने के लिए आपको एक साल का इंतज़ार करना होगा।

    Nine New Mahindra SUVs Including A 5-Door Thar Are Coming In The Next 5 Years

    अनुमान है कि महिंद्रा 2024 में सबसे पहले 5-डोर थार को लॉन्च कर सकती है। यह 3-डोर थार का ही ज्यादा प्रेक्टिकल वर्जन होगा, जिसमें पांच लोगों के बैठने की सीटिंग केपेसिटी मिलेगी। इसमें 3-डोर थार वाले ही टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन दिए जाएंगे, लेकिन इसे इसमें ज्यादा ट्यूनिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें रियर-व्हील और फोर-व्हील ड्राइवट्रेन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    महिंद्रा ने आने वाले कुछ सालों के लिए कई महत्वपूर्ण लॉन्च तय किए हैं। 5-डोर थार के बाद एक्सयूवी300 और बोलेरो का न्यू जनरेशन वर्जन उतारा जा सकता है। कंपनी क्रेटा को टक्कर देने वाली कार पर भी काम कर रही है और इसे एक्सयूवी500 नाम से उतारा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ग्लॉस्टर के मुकाबले में भी एक कार उतारेगी जो महिंद्रा की फ्लैगशिप कार होगी।

    Mahindra EV concepts

    कंपनी ने 2026 तक कई सारे बैटरी पावर्ड व्हीकल्स उतारने की भी प्लानिंग की है। सभी नए मोनोकॉक मॉडल्स जैसे एक्सयूवी700, डब्ल्यू620 (फ्लैगशिप महिंद्रा) और डब्ल्यू201 (न्यू-जनरेशन एक्सयूवी500) के इलेक्ट्रिक वर्जन भी उतारे जाएंगे। कंपनी की योजना 'बॉर्न ईवी' ब्रांड के तहत कई सारे इलेक्ट्रिक मॉडल्स को 2026 तक लॉन्च करने की भी है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा थार रॉक्स पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है