• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ के इंटीरियर का टीजर आया सामने,जानिए क्या कुछ मिलेगा खास

    इस टीजर में इसमें दी गई अपडेटेड सेंटर कंसोल,बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले नजर आ रही है। 

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 24, 2024 19:09 ist
    info icon
    published onApr 24, 2024 19:09 IST
    last updated onApr 24, 2024 19:09 IST
    458 Views
    • Write a कमेंट

    • 29 अप्रैल को महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ से उठेगा पर्दा 
    • एक्सयूवी300 के मुकाबले एक्सयूवी 3एक्सओ में मिलेगा नए डिजाइन का डैशबोर्ड जिसमें नया सेंटर कंसोल,सेंट्रल एसी वेंट्स और डिस्प्ले होगी शामिल। 
    • 10.25 इंच की टचस्क्रीन और 10.25 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दी गई है इसमें 
    • पैनोरमिक सनरूफ के साथ 7 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम भी दिया जाएगा इसमें 
    • मौजूदा एक्सयूवी300 की तरह टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शंस मिल सकते हैं इसमें 
    • एएमटी के बजाए टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन दिया जा सकता है इसमें 
    • 9 लाख रुपये रखी जा सकती है शुरूआती कीमत 

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ 29 अप्रैल के​ दिन डेब्यू करने के लिए तैयार है। इससे पहले महिंद्रा ने इसका एक और टीजर जारी किया है जिसके जरिए इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के पूरे इंटीरियर की झलक दिखाई गई है।

    एक्सयूवी3एक्सओ इंटीरियर डीटेल्स

    जैसा कि टीजर में देखा जा सकता है एक्सयूवी 3एक्सओ में एक्सयूवी400 जैसा ही डैशबोर्ड दिया गया है। एक्सयूवी300 के मौजूदा मॉडल के मुकाबले इसके फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेटेड सेंटर कंसोल और नए डिजाइन के एसी वेंट्स नजर आएंगे जबकि स्टीयरिंग व्हील के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे स्पोर्टी अपील देने के लिए नई एक्सयूवी 3एक्सओ में मैटेलिक पैडल दिए गए हैं। 

    Mahindra XUV 3XO Driver's Display

    इक्विपमेंट्स की बात करें तो एक्सयूवी 3एक्सओ में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी गई है जो कि एक्सयूवी400 से ली गई है। इसके अलावा इसमें सेगमेंट फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ, 7-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, डुअल-जोन एसी, रियर एसी वेंट, क्रूज़ कंट्रोल और रिमोट एसी कंट्रोल फीचर के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

    ये फीचर्स भी आ सकते हैं नजर

    Mahindra XUV 3XO Panoramic sunroof

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में कंपनी वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंंट सीट्स का फीचर भी दे सकती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स,इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और 360 डिग्री कैमरा का फीचर भी दिया जा सकता है। साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम के तहत ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    इंजन और ट्रांसमिशन

    महिन्द्रा एक्सयूवी 3एक्सओ में मौजूदा एक्सयूवी300 वाले इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टीजीडीआई (टर्बो-पेट्रोल)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    110 पीएस

    130 पीएस

    117 पीएस

    टॉर्क

    200 एनएम

    250 एनएम

    300 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी

    हालांकि मौजूदा एएमटी गियरबॉक्स को प्रोपर टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से रिप्लेस किया जा सकता है।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    महिंद्रा एक्सयूवी300 3 एक्सओ की शुरूआती कीमत 9 लाख रुपये एक्सशोरूम तक रखी जा सकती है और इसके टॉप वेरिएंट्स की कीमत एक्सयूवी300 से ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट, रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट से रहेगा। एक्सयूवी 3एक्सओ की टक्कर अपकमिंग स्कोडा सब-4 मीटर एसयूवी से भी रहेगी।

    यह भी देखेंः महिंद्रा एक्सयूवी300 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है